Haryana: महान हरयाणवी गायक पालेराम दहिया का निधन

  
rt4g5

Aapni News, Haryana

हरियाणा के महान हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहिया का देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 68 साल की उम्र में भगवान को प्यारे हो गये। उन्हें लोक गायन और हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता था । उनके आकस्मिक निधन से सभी को गहरा धक्का लगा है। गांव हलालपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पालेराम दहिया के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

Also Read: UPSC 2022 Result: राजस्थान के इन छात्रों ने मारी UPSC में बाजी, देखें लिस्ट

दहिया की रागनियों को चाहने वालों की संख्या भी बहुत अधिक
गांव हलालपुर निवासी रागनी गायक पालेराम दहिया ने अपनी रागनियों से हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखने में एक अहम भूमिका निभाई। उनकी रागनियों में सामाजिक ताना-बाना से लेकर लोगों के लिए एक नई सीख होती थी। उन्होंने अपनी दमदार रागनियों के बलबूते लोगों की सोच को बदलने का काम किया। पालेराम दहिया की रागनियों को चाहने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। और लोग उनकी रागनी के दीवाने थे 

Also Read: Vaibhavi Upadhyay Death: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम वैभवी उपाध्याय का हुआ एक्सीडेंट, दुनिया को कहा अलविदा

हरियाणवी रागनी फैन पेज पर फालोअर्स की संख्या भी हजारों में
फेसबुक पर पालेराम दहिया के हरियाणवी रागनी फैन पेज पर फालोअर्स की संख्या भी हजारों में है। उनकी गाई रागनियों बुरा मान चाहे भला मान, तू मारती कदे वो मारता, सर में भडक़ आंख में पानी सहित अनेक रागनियों ने साबित कर दिया कि वो भी किसी से कम नहीं है। रागनियों के साथ ही पालेराम दहिया अपने हास्य से भरपूर चुटकुलों से लोगों को गुदगुदाते थे। उनके हास्य से भरपूर चुटकुले सुनकर लोग हंसते हुए लोटपोट हो जाते थे। ऐसे मकान रागनी गायक का यूं चले जाना अपूरणीय क्षति है।

Also Read: पीरियड्स से पहले हर महिला को करना पड़ता है इस सिंड्रोम का सामना, जानिए लक्षण और कारण

 
Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।