Twinkle Khanna: ट्विंकल ने कोहिनूर के साथ यूके से वापस मांगे 'दो बेशकीमती रत्न', विजय माल्या-ललित मोदी पर कही ये बात

Aapni news, Bollywood
अपने जमाने की काबिल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर रहती हों, लेकिन वह अब सुर्खियों में बनी रहती हैं। ट्विंकल के सुर्खियों में बने रहने की वजह उनका तीखा बोलना है। पिछले दिनों अभिनेत्री ने यूनाइटेड किंगडम के नए-नए राजा बने किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक पर तंज कसते हुए मजाक में कहा कि कैसे इसमें ब्रिटिश ताज के गहनों में से एक कोहिनूर हीरा नहीं था। अब एक बार फिर से ट्विंकल ने यूके से कॉन्ट्रोवर्शियल जेम्स को लौटाने पर बयान दिया है।
एक मीडिया संस्थान के कॉलम के लिए लिखते हुए ट्विंकल ने एक बार फिर पुराने कोहिनूर विवाद को सुर्खियो में ला दिया है।
Also Read: केरल स्टोरी से रातों रात स्टार बनी अदा शर्मा, देखें तस्वीरें
दरअसल, अभिनेत्री ने कुछ ऐसा लिख दिया है कि भारतीयों ने यूनाइटेड किंगडम से कोहिनूर हीरे को वापस करने की मांग शुरू कर दी है, जो हमारे देश का है। बता दें, किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में कोहिनूर को शामिल नहीं किया गया था। दरअसल, बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद कॉन्ट्रोवर्शियल जेम को राज्याभिषेक समारोह से बाहर रखा जाएगा।
ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में यूनाइटेड किंगडम से न केवल कोहिनूर को बल्कि ललित मोदी और विजय माल्या को भी लौटाने की बात कही है। अभिनेत्री ने लिखा, ’परंपरागत रूप से, रानी के राज्याभिषेक में कोहिनूर हीरे के साथ मुकुट पहनना शामिल होता है। इस अवसर पर महल ने एक बयान जारी किया कि राज्याभिषेक में कोहिनूर का उपयोग नहीं किया जाएगा।
इसने भारतीयों को एक बार फिर कोहिनूर की वापसी की मांग करने से नहीं रोका। मैं ब्रिटेन से सिर्फ कोहिनूर ही नहीं, बल्कि जैसा कि पहले अनुरोध किया गया था, हमारे दो अन्य अनमोल रतन, विजय माल्या और ललित मोदी को भी वापस करने के लिए कहना चाहती हूं।’
अपने कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने डचेज ऑफ ससेक्स, मेगन मार्कल के शाही राज्याभिषेक में न आने का भी जिक्र किया। अभिनेत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह अपने तरीके से समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, ’मैंने तुरंत एक मेगन मार्कल कार्डबोर्ड मास्क खरीदा, इसे लगाया और पूरे लंदन में घूमना शुरू कर दिया, ताकि मैं उनके ससुर के राज्याभिषेक में उनकी अनुपस्थिति को पूरा कर सकूं।’
अभिनेत्री ने यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधान मंत्री- ऋषि सुनक के बारे में भी बात की। वह लिखती हैं, ’उनकी यात्रा ने कई लोगों को हैरान किया होगा लेकिन उनकी सास को नहीं।’ हाल ही में एक साक्षात्कार में, भारत की सबसे प्रिय लेखिकाओं में से एक, सुधा मूर्ति ने मजाक में कहा था कि मैंने अपने पति को एक बिजनेसमैन बनाया। मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया। आखिर हर महान आदमी के साथ खड़े होकर, अक्सर एक महिला ही उन्हें लगातार बताती है कि क्या गलत है और क्या सही और वह ज्यादातर सही होती है।’
Also Read: बर्थडे पार्टी में मौनी रॉय के सामने फीकी दिखी दिशा पाटनी, छोटी ड्रेस पहन धड़काया फेंस का दिल
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।