आचार्य चाणक्य ने जाने क्यों बताया ऐसे माता, पिता, पत्नी और संतान को आपका शत्रु

  
chankya niti
Aapni News, Lifestyle

हमारे समाज में यह कहावत काफी प्रचलित है कि अपना खून आखिर अपना ही होता है। लेकिन आज के समय में कई बार ऐसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हो जाती है कि अपने भी एक दूसरे के शत्रु बन जाते हैं और शत्रुता वाला आचरण करना शुरू कर देते हैं। इस संदर्भ में सदियों पहले आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ चाणक्य नीति में विस्तार से बताया है। तो चलिए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए ऐसे ज्ञान के बारे में बताएंगे जिसके अंदर उन्होंने कहा था कि ऐसी प्रवृत्ति के माता, पिता, पत्नी और संतान हो जाते हैं आपके दुश्मन।

Also Read: Chanakya Niti: पाना चाहते हैं बिजनेस में 100% तरक्की तो रखें इन पांच बातों को ध्यान में

ऐसी संतान शत्रु के समान
आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि किसी का बेटा मूर्ख होता है तो वह अपने मां-बाप के लिए एक शत्रु के समान ही है। ऐसी संतान जीवन भर अपने परिवार को दुख देती है। इसलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि 1000 मूर्ख संतानों से एक गुणकारी संतान बेहतर होती है।

Also Read: Chanakya Niti: पति को कभी अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

ऐसा पिता शत्रु के समान
आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले लिखा है कि जो पिता कर्ज लेकर जीवन का गुजारा करता है वह पुत्र के लिए एक शत्रु के समान ही होता है। एक पिता का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह अपनी संतान की अच्छे से देखभाल और परवरिश करें। यदि इसके लिए वह कर्ज लेता है और स्थिति ऐसी बना लेता है कि उस कर्ज को चुकाने में वह असमर्थ हो जाता है तो फिर वह अपनी संतान के लिए दुश्मन नहीं है।

Also Read: आचार्य चाणक्य ने बताई 3 ऐसी बातें जो अपनी पत्नी से भी नहीं करनी चाहिए सांझी

ऐसी पत्नी शत्रु के समान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि कोई स्त्री ज्यादा रूपवती है तो वह अपने पति के लिए एक समस्या ही है। यदि उसका पति कमजोर हो और उसकी रक्षा करने में असमर्थ हो तो स्त्री अपने पति के लिए एक दुश्मन के समान ही हो जाती है।

 Also Read: Chanakya Niti: कामयाबी के लिए तीन पक्षी दे रहे हैं जबरदस्त ज्ञान, सीख ले ली तो कामयाबी पक्की

ऐसी मां शत्रु के समान
आचार्य चाणक्य के मुताबिक कोई मां अपनी संतानों के बीच भेदभाव करती है तो वह भी एक दुश्मन के समान ही होती है। यदि कोई मां अपनी संतान का अच्छे से पालन पोषण नहीं करती है और उसका अपने पति के अलावा अन्य किसी पुरुष के साथ संबंध होते हैं तो वह संतान के लिए घातक होता है। ऐसे परिवार और उस संतान का विनाश होना निश्चित ही समझो।

Also Read: Chanakya Niti: ऐसे लोगों को भूलकर भी अपनी जिंदगी में ना दें जगह, हो जाएंगे बर्बाद

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।