Affair : बहू से संबंध बनाता था ससुर, जेठानी देती थी पहरा

Aapni News, Viral
ससुर और बहू जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 64 साल के व्यक्ति पर उसकी छोटी बूह ने दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि दुष्कर्म का आरोप 19 साल की बहु ने अपने ससुर के अलावा जेठानी के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है।
पीड़िता का आरोप है कि ससुर जब उसके साथ गलत काम कर रहा था। तब जेठानी कमरे के बाहर पहरा दे रही थी। यह मामला जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाना में पहुंच मामले को लेकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि करीब डेढ माह पूर्व ससुर ने उसके साथ गलत किया। पति के वापस आने पर थाना पहुंची।
ढाई माह पहले हुई थी शादी...पति पंजाब में करता है नौकरी
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि ढाई माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति कमाने के लिए पंजाब चले गए। जिसका फायदा उठाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें जेठानी का भी हाथ है। ससुर जब उसके साथ गलत काम कर रहे थे तो जेठानी कमरे के बाहर पहरा दे रही थी। दुष्कर्म के बारे में उसने घर में अन्य लोगों को बताया तो सभी ने धमकी देते हुए बात किसी से नहीं बताने को कही। पति के पंजाब से वापस आने पर वह शिकायत करने थाना पहुंची।
जेठानी ससुर को लेकर कमरे में आई और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर का चाल चलन ठीक नहीं है। जिसका फायदा जेठानी उठाना चाहती है। ससुर से सारी जमीन लेने के चक्कर में जेठानी ने ऐसा किया। जेठानी ही ससुर को लेकर उसके कमरे तक आई थी।
Also Read: Ajab-Gajab: जानिए देश का ऐसा इकलौता गांव जहां महिलाएं नहीं पहनती कपड़े!
फिर ससुर को मेरे कमरे में घुसा बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Also Read: शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला भूल कर भी ना करें ये 5 काम
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।