Chemical Insecticides: बड़ी सावधानी से करें कीटनाशकों का प्रयोग, नहीं तो फसल हो जायेगीं खत्म

Aapni News, Farming
रासायनिक कीटनाशक : हम आज से नहीं बल्कि कई सदियों से अपनी फसलों के लिए कीटनाशकों का प्रयोग करते आ रहे हैं। लेकिन पहले के कीटनाशकों और आज के कीटनाशकों में एक बड़ा अंतर है कि पहले हम जैविक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते थे और अब हम रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से भी फसलों को काफी नुकसान होता है। बेशक, व्यावसायिक रूप से उपलब्ध सभी कीटनाशक केवल प्रमाणन के आधार पर बाजार में बेचे या खरीदे जाते हैं। लेकिन फिर भी किसानों की फसलों को काफी नुकसान होता है। आज हम इन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।
Also Read: इस किसान ने उगाया विश्व का सबसे महंगा आम, 1 kg की कीमत 2.7 लाख
फसलों के लिए बहुत सारे कीटनाशक बाज़ार में उपलब्ध होते हैं. लेकिन आपको इनको खरीदने से पहले गहन जानकारी का होना बहुत जरूरी होता है. सबसे पहले आपको यह जानकारी होना आवश्यक है कि आप कौन से रोग के लिए कौन सी दवाई का प्रयोग करने जा रहे हैं.
नीचे दी गयी लिस्ट के माध्यम से यह आसानी से समझ सकते हैं कि फसलों में किस तरह के रोग लगते हैं और बाज़ार में उन्हीं रोगों से सम्बंधित कीटनाशक दवाएं आती हैं
कीटनाशक (Insecticides) |
लक्ष्य (Target) |
पक्षीनाशी |
पक्षी |
शाकनाशी |
पौधे |
इन्सेक्टिसाइड |
कीट |
दीमकनाशी |
दीमक |
नेमेटिसाइड |
निमेटोड |
कृंतकनाशी |
कृंतक |
विषाणुनाशी |
विषाणु |
एल्गीनाशी |
एल्गी |
फफूँदनाशी |
फफूँद |
घोंघानाशी |
घोंघा |
जीवाणु |
बैक्टीरिया |
बाज़ार में आज उपर्युक्त सभी के लिए के लिए अलग-अलग कीटनाशक उपलब्ध होते हैं. लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी बात यह होती है कि आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि आप जो कीटनाशक अपनी फसल के लिए प्रयोग में लाने वाले हैं वह रोग आपकी फसल को है भी या नहीं. आज बाज़ार में बहुत से ऐसे कीटनाशक भी आ रहे हैं जिनका प्रयोग अगर आप समान रोग के लिए भी अलग-अलग फसल के लिए कर रहे हैं तो भी नुकसान होता है. सरकार ने कुछ कीटनाशकों (Insecticides) को कुछ फसलों के लिए निर्धारित किया है आप नीचे दी गयी लिस्ट में आप बाज़ार में मिलने वाले कुछ ऐसे कीटनाशकों (Insecticides) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको बाज़ार में कई फसलों के लिए प्रतिबंधित किया जा चुका है:
Also Read: फल-सब्जियों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे ये किसान, सालाना 30 लाख तक की कमाई
ज्वार, मटर, सोयाबीन, अरंडी, सूरजमुखी, भिंडी, बैगन, फूलगोभी, मूली
क्युनलफोस
जूट, इलायची, ज्वार
मैनकोजेब
अमरुद, ज्वार, टैपिओका
अक्सिफलोरफेन
आलू, मूंगफली
क्लोरप्यरिफोस
बेर, साइट्रस, तंबाकू
यही कारण होता हैं कि जानकारी न होने के कारण किसान किसी भी दवा को अपनी फसल पर प्रयोग कर देता हैं. जिसके कारण भारत में प्रतिवर्ष कई टन फसल की पैदावार बर्बाद हो जाती है जिसका खामियाजा किसान को झेलना पड़ता है.
Also Read: पान की खेती कर किसान हो रहे मालामाल, किसानों को मिल रही सारकार से भी मदद
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।