महिला कोच यौन शोषण मामला: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप तय

जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस चल रहा है। सोमवार को अदालत में आरोपी पूर्व मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय करने में लगभग डेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय लगा है।
 
महिला कोच यौन शोषण मामला:  हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप तय

जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस चल रहा है। सोमवार को अदालत में आरोपी पूर्व मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय करने में लगभग डेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय लगा है। अब इस मामले में संदीप सिंह के खिलाफ केस चलेगा।

गौरव तालाब है कि 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। जांच के बाद 31 दिसंबर की रात 11: 00 बजे सेक्टर 26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 354 354 ए 354 बी 506 के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद डीएसपी पूर्ण पलक गोयल के सुपरविजन के मामले में जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई थी। इसमें साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणजीत सिंह महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उसा और एक महिला एएसआई को शामिल किया गया था। एसआईटी की जांच के बाद संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 भी जोड़ी थी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

26 दिसंबर 2022 को पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। पूर्व मंत्री पर आरोप खेल विभाग में ही काम करने वाले जूनियर महिला कोच ने लगाया था। साल का 31 दिसंबर 2022 को मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ किसी दर्ज किया गया था। 31 दिसंबर को सेक्टर 26 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Tags

Around the web