Gold Rate: सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी की भी चमक हुई फिक्की

अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपके लिए यह खबर बहुत ही काम की है। आज सोने और चांदी की कीमतों में बहुत जबरदस्त गिरावट देखी गई।
 
Gold Rate: सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी की भी चमक हुई फिक्की

Gold Rate:  अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपके लिए यह खबर बहुत ही काम की है। आज सोने और चांदी की कीमतों में बहुत जबरदस्त गिरावट देखी गई। अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं तो अपने शहर में गोल्ड के ताजा रेट जरूर चेक कर ले।

भारत के मुकाबले ग्लोबल शेयर मार्केट (Global Gold Market) में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर अमेरिका, जापान, दक्षिण, कोरिया, ताइवान, और चीन के बाजार में भूचाल सा गया है। इस बीच ग्लोबल शेयर मार्केट में भी सोने का दाम सभल नहीं रहा है। सोमवार की शाम एमसीएक्स MCX फ्यूचर पर सोना 1 फीसदी टूटकर 69ए565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोमवार शाम सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट (Gold prices fell sharply on Monday evening)

वहीं अगर बात भारत की की जाए तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोमवार शाम 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव 69117 रुपए था।

जबकि सोमवार सुबह होने का भाव 69699 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले शुक्रवार को सोना 70392 रुपए पर बंद हुआ था। वही भाव 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की बात करें तो उसका प्राइस 63311 रुपए था।

यानि सोमवार को सुबह के मुकाबले शाम में सोने का भाव 582 रुपए सस्ता हुआ। जबकि शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का दाम 1275 तक गिरें।

बीते 18 जुलाई 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 75000 के करीब पहुंच गया था जहां से सोना करीब ₹6000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। जो कि ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

चांदी भी हुई सस्ती (Silver also became cheaper)

इसके अलावा Silver चांदी के दाम में भी सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के रेट में 4551 प्रति किलोग्राम कमी दर्ज की गई।

फिलहाल 999 शुद्धता वाले 1 किलोग्राम चांदी का रेट 78950 जब की शुक्रवार को मार्केट बंद होने तक चांदी का भाव 83501 किलो था।

गौरतलब है कि  Gold गोल्ड के सस्ता होने से इस साल नवंबर दिसंबर के शादी के सीजन के लिए सोना खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों को शानदार मौका मिल गया है।

पिछले महीने ही बजट में गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी को भी 15 % से घटकर 6 % कर दिया गया था। इसके बाद में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके बाद सोने सस्ते होने का इंतजार करें लोगों को एक अवसर मिल गया।

Tags

Around the web