Gold Silver Price : सोने- चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जल्दी चेक करें अपने शहर में गोल्ड का दाम

Gold Silver Price: पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में आज फिर सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. देश के ज्यादातर शहरों में आज यानी 9 अगस्त 2024 को सोने की कीमत में 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली है.
सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। पिछले कई महीनों से सोने के दाम में गिरावट का दौर जारी है। इसी क्रम में आज फिर सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है। देश के अधिकतर शहरों में आज सोने का भाव 500 रुपये तक कम हुआ है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव 69 हजार 410 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे एक दिन पहले 24 कैरेट सोने का यह भाव 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई है। अगर आप भी ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। आइए जानते हैं अपने शहर में सोने का क्या है भाव।
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है, एक दिन पहले यह भाव 69,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 69,260 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 63,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने की कीमत 69,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 63,290 प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोने का रेट 69,050 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
चांदी के दाम में भी गिरावट
चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई है। 8 अगस्त को चांदी का रेट 82,400 रुपये प्रति किलोग्राम था। लेकिन आज फिर चांदी के रेट गिरे और अभी इसका भाव 81,900 प्रति किलोग्राम पर है।