Gold Silver Price: आज सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जानें सोना चांदी के ताजा दाम

Gold Price: कुछ दिनों से लगातार तेजी के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 5 अगस्त को हफ्ते के पहले दिन सोने gold के दाम में बड़ा बदलाव दिखा। पिछले हफ्ते के मुकाबले आज सोने की कीमत में ₹100 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
राजधानी दिल्ली में आज यानी 5 अगस्त को 2024 को 24 कैरेट वाले सोने का दाम 70720 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि पिछले हफ्ते ये दाम 70850 रुपए था। देश के नए शहरों में भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में सोना खरीदने से पहले आप अपने शहर का ताजा रेट जान लें।
महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 64840 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 70720 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 64699 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 70570रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 64740 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 70620 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 64990 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 70350 प्रति ग्राम
चांदी के ताजा दाम
वहीं चांदी के भाव की बात करें तो इसमें भी आज हल्की गिरावट देखने को मिली। ₹100 की गिरावट के बाद आज यानी 5 अगस्त को चांदी का रेट 85400 प्रति किलोग्राम है। पिछले हफ्ते चांदी का भाव स्टार 87300 प्रति किलोग्राम था।