Stock Market: शेयर बाजार को नतीजे पसंद नहीं! अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में भूचाल...इन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

शेयर बाजार को मतगणना का शुरुआती रुझान पसंद नहीं आ रहा है। बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला है। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रही है।
कल बाजार में जितनी तेजी आई थी, आज भी उतनी ही बड़ी गिरावट जारी है। सुबह 9.30 बजे निफ्टी में करीब 600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बैंक निफ्टी में जहां 1500 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं सरकारी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है।
शेयरों की बात करें तो अगर नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक नहीं रहे तो बाजार में थोड़ा करेक्शन होने की संभावना है।
निफ्टी, बैंक निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 9 फीसदी, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी की गिरावट है।
एलआईसी में 10 फीसदी, एचएएल में 10 फीसदी की गिरावट है। रिलायंस में 4.5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।