Jewelery Making Factory Found in Rakhigarhi: हिसार के राखीगढ़ी गांव में मिली 5000 साल पुरानी आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री

Jewelery Making Factory Found in Rakhigarhi
Aapni News, Hisar
हरियाणा के राखीगढ़ी में एएसआई को आभूषण की 5 हजार साल पुरानी फैक्ट्री सहित कई अहम चीजें मिली। एएसआई यहां पिछले करीब 32 सालों से काम कर रही है, सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित कई खोज पहले भी राखीगढ़ी में हुए हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा के राखीगढ़ी में पिछले 32 साल से काम कर रही एएसआई ने ऐसे पुराने आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री की खोज की है जो करीब 5000 साल पुराना है। इसे एएसआई की सबसे बड़ी खोज में से एक बताया जा रहा है। राखीगढ़ी एक गांव है और हरियाणा के हिसार जिले में सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित सबसे पुराने पुरातात्विक स्थलों में से एक है।
Also Read: क्या शाहजहां ने ताजमहल बनवा कर कटवा दिए थे मजदूरों के हाथ, जानिए सच्चाई
एएसआई को अपनी खोज में कुछ घरों की संरचना, एक रसोई परिसर और 5000 साल पुरानी आभूषण बनाने की फैक्ट्री मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जगह इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र रहा होगा। तांबे और सोने के आभूषण भी मिले हैं जिनके बारे में हजारों सालों से पता नहीं था।
पिछले दो महीनों में राखी गढ़ी में कई अहम खोज
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार राखीगढ़ी में हुई खोज की तुलना उत्तर प्रदेश के सिनौली से की जा रही है। सिनौली में 2018 में मिली कांस्य युग के पहिये और रथ ने सभी का ध्यान खींचा था। कई लोगों का मानना है कि ये घोड़ों द्वारा खींचे गए रथ रहे होंगें। राखीगढ़ी में खुदाई स्थलों से कुछ कब्रिस्तान जैसे आकार भी मिले हैं। कई पुरातत्वविदों का मानना है कि वह सभ्यता मृत्यु के बाद भी जीवन में विश्वास करती होगी।
Also Read: 140+ Facts About Cow: जानिये गाय के बारे में रोचक तथ्य एंव गुण जो किसी भी पशु में नहीं
पिछले करीब दो महीनों में एएसआई ने राखीगढ़ी में बहुत सी खोजें की हैं जो सभ्यता के विकास की ओर तेजी से बढ़ने की ओर इशारा करती हैं। हजारों मिट्टी के बर्तन, शाही मुहरें और बच्चों के खिलौने भी खुदाई में मिले हैं।
एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) डॉ. संजय मंजुल ने कहा, ‘हमने पिछले 20 वर्षों में सिनौली, हस्तिनापुर और राखीगढ़ी पर बहुत काम किया है। आप कह सकते हैं कि राखीगढ़ी के लोग हस्तिनापुर के लोगों के पूर्वज थे और यहां से संस्कृति को विकास और गति मिली।
यह भी पढेंः यहां मुराद पूरी करने के लिए महिलाएं उतारती है पूरे कपड़े, तार पर टंगे हैं हजारों अंडरगारमेंट्स
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।