देखिये आज का पंचांग, जानिये 6 जुलाई के इतिहास के बारे में

Aapni News 🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏 🙏शुभप्रभातम् जी🙏 इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश .. 📝आज दिनांक 👉 📜 06 जुलाई 2020 सोमवार 🏚नई दिल्ली अनुसार🏚 🇮🇳शक सम्वत- 1942 🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077 🇮🇳मास- श्रावण 🌓पक्ष- कृष्णपक्ष 🗒तिथि- प्रतिपदा-09:24 तक 🗒पश्चात्- द्वितीया 🌠नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा-23:12 तक 🌠पश्चात्- श्रवण 💫करण- कौलव-09:24 तक 💫पश्चात्- तैतिल...
  
देखिये आज का पंचांग, जानिये 6 जुलाई के इतिहास के बारे में

Aapni News

ॐ श्रीगणेशाय नम:
शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

📝आज दिनांक

📜 06 जुलाई 2020
सोमवार
नई दिल्ली अनुसार🏚

शक सम्वत- 1942
विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
तिथि- प्रतिपदा-09:24 तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा-23:12 तक
🌠पश्चात्- श्रवण
करण- कौलव-09:24 तक
💫पश्चात्- तैतिल
योग- वैधृति-21:33 तक
✨पश्चात्- विश्कुम्भ
🌅सूर्योदय- 05:28
🌄सूर्यास्त- 19:22
🌙चन्द्रोदय- 20:36
🌛चन्द्रराशि- मकर-दिनरात
सूर्यायण- दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:58 से 12:53
🤖राहुकाल- 07:13 से 08:57
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पूर्व

✍विशेष

आज सोमवार को श्रावण बदी प्रतिपदा 09:24 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , श्रावण माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , श्रावण मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , नक्त व्रतारम्भ , श्रावण माह में शाक ( सब्जी ) का त्याग करना चाहिए , अशून्य शयन द्वितीया व्रत ( चन्द्रोदय व्यापिनी द्वितीया में ) , श्रावण सोमवार व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 23:12 से सूर्योदय तक , कावड़ धारण मुहूर्त , वीरशासन जयन्ती (जैन , श्रावण कृष्ण प्रतिपदा ) , साईंबाबा उत्सव सम्पन्न (शिर्डी ) , श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती , श्रीमती लक्ष्मीबाई केलकर जयन्ती , बाबू जगजीवन राम पुण्य दिवस , श्री धीरु भाई अम्बानी स्मृति दिवस , डॉ. नौतम भट्ट स्मृति दिवस (पद्मश्री सम्मानित) व World Zoonoses Day .
🔅कल मंगलवार को श्रावण बदी द्वितीया 09:04 तक पश्चात् तृतीया शुरु , भौम व्रत , श्री मंगला गौरी व्रतारम्भ , श्री दुर्गा व्रत /पूजा , श्री दुर्गा जी यात्रा / दर्शन ( काशी ) , संकट मोचन में हनुमत् दर्शन , विघ्नकारक भद्रा 21:06 से , श्री मुनिसुव्रनाथ जी भगवान गर्भ कल्याणक (जैन , श्रावण कृष्ण द्वितीया ) , रत्नावली – एकावली – द्विकावली ( जैन ) , ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती , श्री नबाम टुकी जन्म दिवस , श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस , श्री लालडेंगा स्मृति दिवस व कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🎯आज की वाणी


कान्तावियोग स्वजनापमानो
ऋणस्य शेषः कुनृपस्य सेवा ।
दरिद्रभावो विषया सभा च
विनाग्निमेते प्रदहन्ति कायम्।।
भावार्थ
पत्नी का वियोग होना, आपने ही लोगो से अनादर होना, बचा हुआ ऋण, दुष्ट राजा की सेवा करना, निर्धनता एवं दरिद्रों की सभा, ये छ: बातें शारीर को बिना अग्नि के ही जला डालती हैं।
🌹

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1483 – रिचर्ड III इंग्लैंड का राजा बना।
1770 – सेस्मे की लड़ाई: रूसी बेड़े ने तुर्की सेना को हराया।
1785 – संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए पैसा के रूप में डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया।
1787 – पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
1849 – फ्रेडरिकिया की लड़ाई: डेनिश सेना ने फ्रेडरिकिया, जटलैंड में प्रशिया सेना को धराशायी किया, जिससे 1864 तक प्रशियाई / डेनिश युद्ध समाप्त हुआ।
1854 – जैक्सन ने मिशिगन में अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया।
1885 – लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1892 – दादाभाई नौरोजी पहले भारतीय ब्रिटेन में संसद सदस्य के रूप में चुने गए।
1906 – दूसरा जिनेवा सम्मेलन पूरा हुआ।
1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
1931 – बिली बर्क ने यू.एस. ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता।
1944 – महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
1959 – वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1961 – मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोग मरे।
1964 – अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
2006 – विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
2009 – जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
2012 – पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
2013 – नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
2014 – इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
2019 – गुलाबी शहर जयपुर भारत के 38वें स्थल के तौर पर यूनेस्को विश्व हेरिटेज सूची में शामिल हुआ।

6 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1265 – इटली के वरिष्ठ शायर डान्टे ऐलीगरी का फ़्लोरेंस नगर में जन्म हुआ।
1837 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक।
1901- श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1905 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
1935 – दलाई लामा – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु।
1940 – नूर्सुल्तान नाज़र्बायव – कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति थे।
1947 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
1956 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।

जुलाई को हुए निधन

1614 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
1894 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
1954 – कार्नेलिया सोराबजी – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
1962 – अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन हुआ।
1986 – जगजीवन राम – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
1997 -चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2002 – ठाकुर राम लाल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2002 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
2005 – नौतम भट्ट – भारतीय वैज्ञानिक थे।
2011 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।
2014 – ग्रैनविल ऑस्टिन, पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान् एवं इतिहासकार।
2018 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।

6 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती ।
श्रीमती लक्ष्मीबाई केलकर जयन्ती ।
बाबू जगजीवन राम पुण्य दिवस ।
श्री धीरु भाई अम्बानी स्मृति दिवस
डॉ. नौतम भट्ट स्मृति दिवस (पद्मश्री सम्मानित) ।
⭐ World Zoonoses Day .

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

देखिये आज का पंचांग, जानिये 6 जुलाई के इतिहास के बारे में

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।