राशिफल 8 जून 2022: आज आएगा खूब पैसा, मेहनत लाएगी रंग, लेकिन इन जातकों को रहना होगा थोड़ा सावधान

  
rashifal
Aapni News, New Delhi

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज समय और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। अपनी हिम्मत बिल्कुल भी ना खोने दें। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी अत्यंत मीठी चीज का सेवन न करें पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्‍छा है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जॉब के लिए किसी से बात करनी है तो आज कर लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। बेहतर कार्य सही समय पर होने वाला है। आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, साथ ही आपका रुझान भी धर्म-कर्म में कार्यों में अधिक रहेगा। कुछ नया करने का प्रयत्न होने वाला है। हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। योगा तथा व्यायाम पर भी समय व्यतीत करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। विवाहित जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है, गर्मी से अपना बचाव रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज मित्रों के साथ ज्यादा संपर्क में ना ही रहें तो अच्छा है। किसी का गलत नजरिया आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन मानसिक शांति के साथ बीतेगा। किसी खास मित्र की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। किसी भी तरह का व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों के साथ और अधिक शालीनता बनाकर रखें। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कपड़े के व्यापारी अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें‌। वाहन और भवन के रखरखाव में भी खर्च बढ़ने की आशंका है दिखाई दे रही हैं। घर में कुछ नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कोई उचित निर्णय लेने की वजह से लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। विशेष कार्य में आपको बेहतर सफलता की प्राप्ति होने वाली है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अधिकतर काम आज समय पर व्यवस्थित होते जाएंगे। आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात होगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं, तो आप किसी भी मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशियां आएंगी और शांति का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस राशि के लोगों के जीवन में कई नए और बड़े परिवर्तन होंगे। किसी पारिवारिक काम से यात्रा कर सकते है और दोस्त भी मदद करने को तैयार रहेंगे। हालांकि वाहन और मशीनरी का सम्भल कर इस्तेमाल करने की जरूरत है और किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे। इलेक्ट्रिकल आयटम के थोक कारोबारी अच्छा लाभ कमाने की स्थिति में रह सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। भूमि और वाहन की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित किसी काम में अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात हो सकता है। पेट सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपको अपने निर्णय पर टिके रहने की आवश्यकता होगी। आपकी निर्णय में बदलाव लाने की कोशिश परिवार के कुछ लोगों के द्वारा की जा सकती है। विषम परिस्थिति में भी आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है या इसकी रूपरेखा तय हो सकती है। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता की वजह से कुछ तनाव में रहेंगे।

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।