Horoscope Today 21 May 2022: मेष, सिंह समेत इन 4 राशियों को होगा धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

Today Horoscope 21 May 2022
Aapni News, New Delhi
मेष राशिफल
आज आप परिजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे. घर की काया पलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगें. कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा. ऑफिस के काम के लिए यात्रा पर जाने की संभावना है. माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है. आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी. अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थता का अनुभव होगा.
वृष राशिफल
विदेश में रहने वाले स्वजन या मित्रों का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा. विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे. लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा. अॉफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार बढ़ेगा. व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा.
मिथुन राशिफल
आज का दिन प्रतिकूल है, अतः आज आप हर काम सावधानी से करें. आज किसी नए काम का आरंभ न करें. गुस्से के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें. रोगी कोई नया इलाज या शल्य चिकित्सा आज न करवाएं. अपने व्यवहार पर संयम रखने की कोशिश करें. अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है. घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगड़ा या विवाद टाल सकेंगे. किसी कारण समय पर खाना नहीं मिलेगा. ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी.
कर्क राशिफल-
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।
सिंह राशिफल-
सूर्य का कर्म भाव मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व चावल दही का दान करें।
कन्या राशिफल-
शिक्षा भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।
तुला राशिफल-
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक राशिफल-
चन्द्रमा तृतीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व काले वस्त्र का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। गणेश जी की पूजा करें।
धनु राशिफल-
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य रोग भाव में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।लाल व नीला रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग का दान करें।
मकर राशिफल-
चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इस राशि से पँचम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व गुड़ का दान करें।
कुंभ राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। उड़द का दान करें। एकादश चतुर्थ शुभ है।
मीन राशिफल-
आज इस राशि से तृतीय सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।