Today Horoscope 27 May 2022: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, पढ़ें राशिफल

Aapni News, New Delhi
मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में सन्तुलित भी रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सन्तान से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। शैक्षिक एवं भौतिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।
मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
Also Read: Astrology Tips: घर की लक्ष्मी कहलाती हैं इस राशि की लड़कियां
कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मन अशान्त रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
सिंह राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। जीवनसाथी का साथ रहेगा। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों से धन प्राप्ति की योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। पदोन्नति के भी योग हैं। कारोबार में तरक्की हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
कन्या राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों में सुधार होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।
Also Read: Vastu Tips: बुरी किस्मत से पीछा छुड़ाना है तो भूलकर भी इस दिन न खरीदे नया झाड़ू
तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी।
धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाहन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
Also Read: If You Get Money Lying on the Way: रास्ते में पड़े मिले पैसे तो उठाएं या ना? देते हैं यह खास संकेत
मकर राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
मीन राशि- परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
Also Read: Milk and MoneyPlant: दूध और मनी प्लांट का होता है खास कनेक्शन, अब हो जाएंगे मालामाल
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।