मिथुन राशि वालों को करना पड़ सकता है दिक्कतों को सामना, जानिए आज का राशिफल

Aapni News, New Delhi
राशिफल 9फरवरी 2022: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष राशि (Aries)
आज पुराने मित्रों के साथ समय बिताने के साथ ही इंजाय करेंगे। पार्टी का आयोजन होगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी की मदद से आपकी बड़ी दिक्कत दूर होने की संभावना है। घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है।
वृष राशि (Taurus)
बुजुर्गों की सलाह से आपके रूके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। नया मकान खरीदने का प्लान बनाएंगे। सगे संबंधियों के यहां मुलाकात करने जा सकते हैं। सामाजिक रूप से आपका रूतबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
शत्रु बाधा के चलते आपको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मन अशांत हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ पैतृक मामलों को लेकर अनबन की स्थिति बन सकती है। युवाओं को नौकरी के लिए धैर्य रखना होगा। आज अनावश्यक खर्च हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला हो सकता है, एक ओर जहां कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर किसी मित्र से बहस हो सकती है। दफ्तर की जिम्मेदारियों को पूरा करने यात्रा पर जा सकते हैं। कुंवारों का रिश्ता तय होगा।
सिंह राशि (Leo)
आज सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। समय पर अपनी जवाबदारी पूरा करने के साथ ही नए कार्य को हाथ में ले सकेंगे। गलत आदतों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। दंपत्ति आज एकांत में समय बिता सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज विरोधियों के चलते आपको काफी अलर्ट रहना होगा। आपको अपने परिजनों की याद सताएगी। किसी कष्ट से मुक्ति मिलने की संभावना है। परिश्रम से आप अपनी सभी बाधाएं दूर कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफल युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।
तुला राशि (Libra)
आज आप का दिन अच्छा रहेगा। कार्य का दबाव कम होने और आपकी समस्या सुलझने से मन शांत रहेगा। किसी की परेशानी दूर करने में अपना योगदान दे सकते हैं। आज का दिन हंसी मजाक और प्रसन्नता में बीतेगा। संतान की समस्याओं को हल करेंगे
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। आपकी समस्या का अंत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरत के सामान जुटा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाना होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप किसी की गलती पर बिफर सकते हैं। मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। आपको बुजुर्गों की सलाह पर अमल करना चाहिए। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना प्रयास करें। भाई बंधुओं की जरूरतों को पूरा करेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
भविष्य की योजनाओं को तय करने में आपका दिन बीतेगा। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेने बुलावा आ सकता है। आपका समय आज हंसी खुशी में बीतेगा। धन संबंधी समस्या का निवारण होगा। शासकीय कार्यों को पूरा करने दूसरे शहर जाने का प्ला बनाएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार या मोटर साइकिल खरीद सकते हैं। समय पर आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। किसी की मदद कर सकते हैं। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। खेलकूद या दूसरे आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। दफ्तर में बड़े अफसरों से मुलाकात हो सकती है।
Aaj Ka rashifal, Today Horoscope, Jaaniye aaj ka rashifal
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।