राशिफल 05 जनवरी 2022: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष: व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।
वृष: नवम शुक्र धन लाभ दे सकता है। धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलीटिक्स करियर में प्रोग्रेस है।
मिथुन: शुक्र व शनि का प्रभाव व सूर्य का सप्तम गोचर शुभ प्रभाव में हैं। बैंकिंग सेवा से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रही है।
यह भी पढ़ेंः सात लाख की सुपारी देकर बाप की हत्या करवाई, डेढ़ माह बाद ऐसे हुआ खुलासा
कर्क: आज सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा सप्तम में हैं। शुक्र व गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।
सिंह: पॉलीटिक्स में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से पंचम व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।
यह भी पढ़ेंः हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में 20 जनवरी तक 50% स्टाफ बुलाने का रोटेशन हुआ लागू
कन्या: छात्र अपने करियर से खुश रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।
तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
वृश्चिक: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें
यह भी पढ़ेंः भारत के पूर्व क्रिकेटर ‘जडेजा’ का कोविड-19 से निधन
धनु: आज गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव शुभ है। गुरु का तृतीयगोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।
मकर: सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।
यह भी पढ़ेंः Big Breaking: नरमा का भाव पहुंचा 10 हजार पार, जानिए आज के मंडी भाव
कुम्भ: चन्द्रमा इस राशि से द्वादश है। गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र के धनु व सूर्य का वृश्चिक गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। मंगल द्रव्यों लाल वस्त्र व गुड़ का दान करें।
मीन: चन्द्रमा व शनि का एकादश तथा शुक्र का धनु राशि में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। यात्रा संभावित है। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें व पीले फलों का दान करें। बड़े भाई का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।