राशिफल 1 फरवरी 2022: जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन

Aapni News, New Delhi आज का राशिफल 1 फरवरी 2022 मेष (Aries 1 Febraury 2022) आज आप सभी कार्य पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। कारोबार में साथ काम करने वालों पर भरोसा करना होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों की सेहत...
  
राशिफल 1 फरवरी 2022: जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन

Aapni News, New Delhi

आज का राशिफल 1 फरवरी 2022

मेष (Aries 1 Febraury 2022)

आज आप सभी कार्य पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। कारोबार में साथ काम करने वालों पर भरोसा करना होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

वृष (Taurus 1 Febraury 2022)

आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी तरह के विवाद और अनावश्यक चर्चा से परहेज करें। अपने कौशल से कार्य पूरे करेंगे। मानसिक स्थिरता रहेगी। आर्थिक रूप से लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। छात्रों के ऊपर पढ़ाई का दबाव रहेगा।

मिथुन (Gemini 1 Febraury 2022)

स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है। कमजोरी महसूस करेंगे।यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। दंपत्तियों के बीच आज किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते थोड़े परेशान हो सकते हैं। दिन की शुरूआत में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कर्क (Cancer 1 Febraury 2022)

आज का आप अपने रूके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश कर सकते हैं। रुकी हुई रकम वापस मिलने से आपकी धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। युवाओं के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरी मिल सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरे आप पर दबाव डालने की कोशिश करेंगे।

सिंह (Leo 1 Febraury 2022)

किसी भी कार्य को टालने की प्रवृत्ति से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको लोगों का भरोसा जीतना होगा। आज उम्मीद के अनुसार आपको रिजल्ट नहीं मिलने निराशा के भाव पनपेंगे। पेट रोग के चलते गैस की समस्या बढ़ सकती है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo 1 Febraury 2022)

किसी कार्य के पूरा हो पाने में संदेह रहेगा। आज आप असहज महसूस करेंगे। दफ्तर में किसी से अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों की समस्याओं का हल निकलेगा। नौकरी में किसी के विरोध का सामना कर सकते हैं। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाज़ी न करें।

तुला (Libra 1 Febraury 2022)

आज आप आलस्य महसूस कर सकते हैं। सुखद खबर मिलने से आप बेहद उत्साहित रहंगे। सुख के साधन जुटाने पर खर्च करेंगे। आप अपनी दिक्कत अपने कौशल से सुलझा सकते हैं।सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करेंगे। पैरों के दर्द की समस्या उभर सकती है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio 1 Febraury 2022)

घर परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकता है। मित्रों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। वाहन आदि की गड़बड़ी से जूझना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। वैवाहिक संबंध में मधुरता रहेगी।

धनु ( Sagittarius 1 Febraury 2022)

कुसंगति के चलते आपका धन अधिक खर्च होगा। आमदनी के साधनों में कमी रहेगी। चिड़चिड़ेपन का शिकार हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा। गलत निर्णय के चलते आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मकर (Capricorn 1 Febraury 2022)

आपका भाग्य आज बुलंदी पर रहेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने के चलते खर्च ज्यादा होगा। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अर्थ संबंधी दिक्कतों दूर होने की संभावना है। किसी की बातों में आकर अपनों पर क्रोध न करें। बैंकिग आदि से जुड़े कार्य पूरे कर पाएं।

कुम्भ ( Aquarius 1 Febraury 2022)

मौसम बदलने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आज ज्यादा भागदौड़ रहेगी। दांत दर्द से पीड़ित होने की संभावना है। किसी की बातों से ठेस लगेगी। पारिवारिक अशांति रहेगी। किसी से तुलना करने से बचें। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मीन (Pisces 1 Febraury 2022)

निर्माण या मकान खरीदी बिक्री से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी को आसानी से पूरा करेंगे। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अफसरों से सामंजस्य बना रहेगा। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

 

 

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।