राशिफल 10 फरवरी 2022: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा अच्छा, जानिए आज का राशिफल

Aapni News, New Delhi
राशिफल 10 फरवरी 2022: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष राशि (Aries)
दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। इलाज पर धन खर्च होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शासकीय दफ्तर से जुड़े कार्यों में कुछ समस्या आ सकती है। लाइफ पार्टनर से मधुर भाषा में व्यवहार करें। विरोधयों से सतर्क रहें। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन अच्छा रहेगा। घर शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। दंपत्ति एक दूसरे से पुराने बातें शेयर कर सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरा कर पाएंगे। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। आप लोगों किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। नए संबंध बनेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
बुरी संगति के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। कारोबार में हानि हो सकती है। माता-पिता की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। अनावश्यक कार्यों में वक्त नष्ट कर सकते हैं। नकारात्मकता हाव रहेग। पुरानी बातों को लेकर परेशानी हो सकते हैं। बेवजह के कार्यों में खर्च हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज आप बेहद एक्टिव रहेंगे। दफ्तर में आज कम जिम्मेदारी रहेगी। समय पर अपने काम पूरे करेंगे। सामाजिक जिम्मेदारियों को निभा सकते हैं। जमीन जायदाद, धन सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। किसी तकलीफ के दूर होने से आप खुश रहेंगे।
सिंह राशि (Leo)
आपके कार्यों में नियमितता रहेगी। राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अपनी गोपनीय चर्चा हर किसी से न करें। आपके दफ्तर में अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। साथियों की वजह से आपको लाभ होगा। नए काम शुरू करेंगे।फिल्म देखने जा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका दिन सकारात्मकता में व्यतीत होगा। सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरे मन से पूरा करेंगे।प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम से आप खुश रहेंगे। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। युवाओं को नया काम मिल सकता है।गूढ़ विषय से जुड़े साहित्य में मन लगेगा।
तुला राशि (Libra)
परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वहीं घर का वातावरण शान्त रहेगा। अपनी टालने की आदत के चलते नुकसान झेल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अपनी गलतियों को फिर न दोहराएं। पूर्व में हुए नुकसान से सबक लें। अच्छा अवसर पर नजर रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कारोबार की स्थिति स्थिर रहेगी। आपके मन में संतुष्टि के भाव होंगे।अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने का का प्रयास करेंगे। आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। परिवार के लोगों को समय दे पाएंगे। तनाव घटेगा। आपके विचार से दूसरे लोग प्रभावित रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
शासकीय योजनाओं का आपको फायदा मिल सकता है। कई प्रकार के विचार आने से आप निर्णय ले पाने में असफल रहेंगे। आज दफ्तर में बेहद व्यस्त रहेंगे। अपने रूके हुए कार्यों को पूरा करने समय निकालना होगा। कारोबार में कुछ दिक्कत हो सकती है। बेकार के कार्यों में समय व्यर्थ न गंवाएं।
मकर राशि (Capricorn)
आपके कार्य करने की गति में सुधार होगा। आज आपको सगे संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आपके विचारों पर आधुनिकता का असर दिखेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। म्यूचुअल फण्ड में निवेश को टालने का प्रयास करें।पारिवारिक जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप को विचलित महसूस करेंगें। कार्यों में मन आसानी से नहीं लगेगा। दिशाहीनता ज्यादा रहेगी। किसी कष्ट से जूझ सकते हैं। व्यवसाय से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। टेक्निकल क्षेत्र में आपको कामयाबी मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces)
पूर्व संबंधों का आज आपको लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। दंपत्ति भावुक हो सकते हैं। आप घूमने जाएंगे। जीवन में नयापन महसूस करने के साथ ही विचारों में बदलाव आएगा। आज आप व्यवसायिक दृष्टिकोण अपना सकते हैं।
Aaj Ka rashifal, Today Horoscope, Jaaniye aaj ka rashifal
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।