वृश्चिक राशि वालों को हो सकती है धन में हानि, जानिए आज का राशिफल

Aapni News, New Delhi
वृश्चिक राशि वालों को हो सकती है धन में हानि, जानिए आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि (Aries)
पूर्व निर्धारित कार्यों को आज पूरा कर सकते हैं। काफी दिनों के काम में आ रहीं रूकावटें दूर होंगी। अपनी संगत को अच्छी रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार की मंदी दूर होने की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus)
अकारण किसी पर क्रोध न करें। अपने जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे। किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
इस राशि के जातकों को आज बड़ा लाभ हो सकता है। रूकी रकम वापस पाने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है।
कर्क राशि (Cancer)
नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बनाएंगे। ऋण की रकम चुकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। किसी विरोधी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको सतर्क रहना होगा। सिर या पैरों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सगे संबंधियों का घर में आगमन पर हो सकता है। धार्मिक यात्रा सुखद रहेगी। धर्म प्रसंगों में रूचि बढ़ेगी। विद्वान लोगों का साथ मिलेगा। आपके विचारों में पवित्रता रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
आज अधिक क्रोध करना उचित नहीं है। कर्ज की रकम वसूली के दौरान विवाद होने की आशंका है। सावधान रहना होगा। अज्ञात लोगों से सावधानीपूर्वक बातचीत करें। आज मनचाहे खाने का लुत्फ उठा पाएंगे।
तुला राशि (Libra)
आपको कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। किसी मित्र के साथ मुलाकात के दौरान पुरानी यादें ताजा करेंगे। संतान पक्ष की सफलता से हर्ष होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
बुरे व्यसनों को त्यागें। धन की हानि होने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। दोस्तों की पार्टी में शामिल होंगे। जीवनसाथी के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। दफ्तर के कार्यों को पूरा करने में देरी हो सकती है। आज किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात सार्थक रहेगी।।
मकर राशि (Capricorn)
आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपको नए कार्य करने का मौका मिलेगा। दफ्तर में अपने प्रदर्शन से खुश रहेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। शारीरिक पीड़ा से काम प्रभावित हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज बड़े दिनों बाद रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। आज प्रसन्नता के अवसर आएंगे। घूमने जाने का प्लान बनेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दुख दर्द दूर हो सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
बेवजह किसी से बैर मोल न लें। आज कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। आज एकांत में रहने का मन करेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
Scorpio people may suffer loss in money, know today’s horoscope
Aaj Ka rashifal, Today Horoscope, Jaaniye aaj ka rashifal
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।