वृष राशि वालों को नए कार्य की शुरुआत में हो सकती है परेशानी, जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन

मेष– आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी क्षमता से अधिक कार्य न करें। प्रबुद्ध लोगों की संगत लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन आनन्दमय रहेगा। ऋण लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। निजी दफ्तर में काम कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। सहयोगियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
वृष– नया कार्य शुरू करने में परेशानी खड़ी हो सकती है। पेट संंबंधी रोगों की शिकायत हो सकती है। संतान को लेकर अपने दायित्वों का पालन करें। अपनी गलतियों को स्वीकारने में देरी न करें।निवेश सम्बन्धी कार्यों में लाभ नहीं होगा।
मिथुन- बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। किसी की नकारात्मक बातें आपके ऊपर हावी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में बर्बाद हो सकता है। आपके सहयोग और भावनाओं की लोग कद्र नहीं करेंगे।तनाव से दूर रहने व्यायाम, योग आदि करें।
कर्क – आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती हैं। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी की गलत बातों में न आयें। कारोबार में आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वजन और दिनचर्या को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।
सिंह– नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। धर्म-अध्यात्म की चर्चा कर सकते हैं। अफसरों से आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है।
कन्या– आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। निवेश कर सकते हैं। दंपत्तियों में विश्वास और सम्मान की भावना बढ़ेगी। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपकी कार्यशैली में परिवर्तन होगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। विवादों का निपटारा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दांत दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला– आज आप कुछ नया कर सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि लेंगे। धार्मिक आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिये दिन बेहद शुभ है। थकान महसूस कर सकते है। मन में अनिष्ट का भय रहेगा। आपकी कोई योजना लीक हो सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। तनाव न लें।
वृश्चिक– सेहत खराब हो सकती है। यात्रा को टाल सकते हैं। भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिये। दिखावा न करें। सहज रहें। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। काम का ज्यादा बोझ लेना हितकर नहीं है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
धनु– कारोबार में ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखें। सार्वजनिक जीवन में आपका नाम, यश बढ़ेगा। दफ्तर में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सहयोगी आपकी सराहना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा पर जाएंगे। नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। सम्पत्ति में निवेश से लाभ प्राप्त होगा।
मकर– वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। आपकी तबियत आज बहुत अच्छी रहेगी। पैतृक मामलों के लिये दिन बहुत शुभ है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। पठन में रूचि लेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं।
कुम्भ – धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अनावश्यक उलझनों के कारण आप अपने काम में पूरी तरह ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के शुरुआती भाग में कर लें। तनाव दूर होगा।
मीन– घर का वातावरण तनाव भरा रहेगा। दफ्तर में आपके खिलाफ षड्यन्त्र हो सकता है। अपच और उल्टी की समस्या हो सकती है। किसी कागजात के नहीं मिलने से परेशानी रहेगी। खानपान में लापरवाही न करें। किसी बात से अप्रसन्न हो सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।