Today Horoscope 12 May 2022: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, मेष और मिथुन राशि वाले रहें सतर्क

Today Horoscope 12 May 2022
Aapni News, New Delhi
मेष: आज का दिन आपके परेशानियों से भरा हो सकता है। इस राशि के लोगों को गुरुवार के दिन अशुभ या निराशाजनक खबरे सुनने को मिल सकती हैं। हालांकि, शाम के वक्त आपको किसी समारोह में जा सकत हैं। जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा समय बीत सकता है।
मिथुन: इस राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। आज कई काम एक साथ हाथ में आने के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी खास समान की चोरी या खोने की संभावना हो सकती है। हालांकि, शाम के समय आपके लिए अच्छी खबर सामने आ सकती है। साथ ही आपका रूका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
वृष: आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही कोई भी बड़े फैसने लेने से पहले एक बार घर के बड़े से जरूर सलाह लें। नौकरी कर रहे लोगों को महिला दोस्त से पैसे मिल सकते हैं।
कर्क: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की इच्छा है, तो वह गुरुवार को पूरी हो सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि दूसरों का मदद करते वक्त आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं, तो आपका नुकसान हो सकता है।
कन्या: आज का दिन आपके लिए खास और फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है. इसके अलावा यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।
सिंह: आज के दिन आपको आमदनी के नए सोर्स मिलेंगे। पढ़ाई और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपको नहीं पसंद करने वाले आपकी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई आंखों से संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा, इससे आपके कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं।
तुला: आज आपके चारों ओर का माहौल सुखमय में रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या गुरुवार को हल हो सकती है। आप चाहें तो अपने मित्रों के साथ किसी दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने घर के बड़ों से जरूर मशवरा होगा। इसके अलावा धन की भी प्राप्ति हो सकती है।
वृश्र्चिक: आज का दिन आपके लिए फलदायक हो सकता है। तले भुने खाने से खुद को दूर रखें नहीं तो परेआसनी हो सकती है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला काफी समय तक लटका सकता है।
धनु: आज आपको कुछ अपनी प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रात के समय आपको किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है. जिसके आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतार सकते हैं।
मकर: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। इसके अलावा शाम के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पारिवारिक मामलों में यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े, तो किसी बड़े से जरूर बात करें. साथ ही अपने परिवार का ध्यान रखें।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी से भरा रहेगा। आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी, लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए, तो आपको तुंरत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें मात देने के लिए अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा।
मीन: आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा हो सकता है। आपको अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है। यदि आपने लेनदेन किया तो वह आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा करा सकते है। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Aapni NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।