Today Horoscope, 20 April 2022: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Today Horoscope, 20 April 2022 Aapni News, New Delhi मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 20 April 2022) आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्ति में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है. बोलने पर...
  
Today Horoscope, 20 April 2022: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Today Horoscope, 20 April 2022

Aapni News, New Delhi
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 20 April 2022)
आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्ति में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है. बोलने पर संयम रखें। गुप्त शत्रु हानि कर सकते हैं. इस दौरान नए काम की शुरुआत न करें।

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 20 April 2022)
आज आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। खुशी में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार को बढ़ाने के लिए काम कर सकेंगे। भागीदारी के काम से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 20 April 2022)
स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। लोग आपके कार्यों से आपके प्रति आकर्षित होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। किसी भी समस्या को समझदारी और शांतिपुर्ण तरीके से करें। कारोबारियों को आज लाभ के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा।

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 20 April 2022)
दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी। नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव होगा। यात्रा-प्रवास में कठिनाई आएगी।

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 20 April 2022)
नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। घर में किसी से विवाद हो सकता है। माता-पिता के साथ मतभेद होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें। पानी वाली जगहों से दूर रहें। भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें।

कन्या राशिफल (Rashifal, 20 April 2022)
आज ज्यादात्तर समय घर के कार्यों में व्यतीत होगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारी रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 20 April 2022)
अपना जिद्दी व्यवहार छोड़कर काम करें। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव हो सकता है। दुविधा में फंसा मन आपको किसी ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना उचित होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 20 April 2022)
तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन, यात्रा या मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा। आनंददायक समाचार मिलेंगे।

धनु राशिफल (Rashifal, 20 April 2022)
आपके सरल स्वभाव और आकर्षक छवि के चलते समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराना विवाद सुलझाने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के तरफ से उपहार मिल सकता है।

मकर राशिफल (Rashifal, 20 April 2022)
समाजिक व धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सावधान रहें, वाद-विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में की गई लापारवाही घातक हो सकती है। व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखें। इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्चता आ सकता है।

कुंभ राशिफल (Rashifal, 20 April 2022)
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उधारी दिया हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में की गई लापारवाही से नुकसान हो सकता है। भाई या पिता के तरफ से आर्थिक सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में जा सकते हैं।

मीन राशिफल (Rashifal, 20 April 2022)
लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिलेगा। कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। किसी तीसरे के चलने जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं।

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।