आज का राशिफल 1 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 1 April 2022 : जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल

आज का मेष राशिफल (Aries) 1 अप्रैल 2022
विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिये। हालांकि शाम तक स्थितियाँ आपके अनुकूल हो जायेंगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है। तनाव हो सकता है।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 1 अप्रैल 2022
अपने कौशल का उपयोग उन्नति के लिए करें। नये अवसरों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दफ्तर के कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। अपने जरूरी कार्य कर लें। किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें। यात्रा पर जा सकते हैं।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 1 अप्रैल 2022
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपको सम्मानित किया जा सकता है। दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।
आज का कर्क राशिफल (Cancer) 1 अप्रैल 2022
अपनी गोपनीय बातें हर किसी से न कहें। कोई आपकी सरलता का फायदा उठा सकता है। दूसरों से आपको ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। समाज में आपकी साख मजबूत होगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। नये कारोबार में आप धन निवेश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
आज का सिंह राशिफल (Leo) 1 अप्रैल 2022
सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। महिलायें अपने घर के काम में काफी व्यस्त रहेंगी। व्यवसाय में आपको बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिये। निवेश से फायदा होगा। आप काफी संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बितायें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
आज का कन्या राशिफल (Virgo) 1 अप्रैल 2022
आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। लवर्स के संबंधों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। उलझे हुये मामलों को बातचीत और शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक कलह दूर होगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं।
आज का तुला राशिफल (Libra) 1 अप्रैल 2022
आज का दिन शानदार रहेगा। प्रबंधन सम्बन्धी कार्य काफी अच्छी तरह से आप करेंगे। दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे। नयी सम्पत्ति की ख़रीदारी से लाभ होगा। घर के लिये आप नया सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 1 अप्रैल 2022
दफ्तर आपके काम से खुश होंगे। तरक्की मिल सकती है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप नयी परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप थोड़े भावुक होंगे। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में आप भाग लेंगे। कला जगत के लोगों को नए मौके मिलेंगे।
आज का धनु राशिफल (Sagittarius) 1 अप्रैल 2022
पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेगे। जल्दबाजी में फैसले न लें। सोच समझकर काम करना हितकारी होगा। पुरानी बातों के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव करने की आवश्यकता है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
आज का मकर राशिफल (Capricorn) 1 अप्रैल 2022
पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगा। व्यवसायियों को व्यापार के उत्तम लाभ मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। ऑनलाइन व्यवसाय में आपको लाभ होगा। शारकीय कार्यों से जुड़ी समस्या दूर होगी।
आज का कुंभ राशिफल (Aquarius) 1 अप्रैल 2022
कुछ लोग आपको हतोत्साहित करते हों। पूर्व के अनुभवों से आप सबक लें। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपने बजट की काफी चिन्ता रहेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। कामकाजी लोगों की तरक्की हो सकती है। जोखिम न लें।
आज का मीन राशिफल (Pisces) 1 अप्रैल 2022
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नयी नौकरी और व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। नये वस्त्र और आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे घर के कार्यों में काफी रुचि लेंगे। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।