आज का राशिफल 17 मार्च 2022: देखें आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान

आज का राशिफल 17 मार्च 2022: Aapni News, New Delhi मेष आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों में लगेगी साथ ही आप अपनी सेहत के लिए भी जागरुकता दिखाएंगे। आपको आज धन लाभ होगा। अगर आप अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखेंगे तो विरोधी आपसे परास्त होगा। माता पिता का...
  
आज का राशिफल 17 मार्च 2022: देखें आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान

आज का राशिफल 17 मार्च 2022:

Aapni News, New Delhi

मेष
आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों में लगेगी साथ ही आप अपनी सेहत के लिए भी जागरुकता दिखाएंगे। आपको आज धन लाभ होगा। अगर आप अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखेंगे तो विरोधी आपसे परास्त होगा। माता पिता का प्यार मिलेगा।

वृषभ
अगर आज आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो जरुर खरीदें आज का दिन खरीदारी के लिए शुभ है। साथ ही दोपहर बाद आपका खर्च बढ़ जाएगा। शाम तक ग्रहों के बदलने से घर एवं दफ्तर में नकारात्मकता बढ़ेगी।

मिथुन
पैसों के लेनदेन से आज दूर रहें, आज निवेश से भी दूर रहें। आर्थिक मामलों में आज अत्यधिक सावधानी बरतें, क्योंकि आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन शुभ नहीं है। आज हर काम एकाग्रचित होकर करिये, वरना परेशानी बढ़ सकती है। गलतफहमी और दुर्घटना से बचें।

कर्क
आज बीमारी की वजह से आपका खर्च बढ़ेगा और साथ ही घर में मनमुटाव की संभावना बन रही है। इसीलिए आप नकारात्मक विचारों से दूर रहिए और वाद विवाद से दूर रहें।

सिंह
आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपका अपने किसी करीबी से विवाद होने की संभावना है। साथ ही आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। मध्यकाल के बाद दिन अनुकूल रहेगा। आपका अधिकारी आपकी तारीफ करेगा।

कन्या
आज आप सोच समझकर कोई फैसला लें, आपकी गलतफहमी बढ़ सकती है। किसी पुराने रुके हुए काम की वजह से आपका खर्च बढ़ेगा। कारोबार में आपके सहकर्मी आपको आगे बढ़ने से रोकेंगे।

तुला
आज आप निर्धारित समय पर काम कर लेंगे, आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। परिवार के लोग पूरा सहयोग करेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक
आज आपका भाग्य अधिक अनुकूल नहीं है। इसीलिए आज के दिन कोई भी फैसला ना लें। किसी भी विवाद में दिलचस्पी ना दिखाएं, वरना महंगा पड़ सकता है। घर के बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

धनु
आज आप कानूनी कामों से दूर ही रहें, वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज हर तरह से सतर्क रहें। किसी बात की चिंता आप आपको बहुत सताएगी।

मकर
आज आपको हर काम में अच्छी सफलता मिलेगी, घर परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति बदलती हुई दिख रही है।

कुंभ
आज आपकी फिजूलखर्ची बढेगी, किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। पेट दर्द की शिकायत होने की संभावना है। नए काम के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मीन
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। धन लाभ की बहुत उम्मीद है। यात्रा अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।