आज का राशिफल 18 मार्च 2022: होली के दिन संभलकर रहें इन राशियों के लोग

आज का राशिफल 18 मार्च 2022:
Aapni News, New Delhi
मेष-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर होगी। हरी वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। कलह से बचें। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-वाणी अनियंत्रित न करें। पूंजी निवेश अभी न करें। धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन थोड़ा व्यथित रहेगा। खर्च को लेकर ज्यादा सोचेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम बहुत अच्छी स्थिति, व्यापार मध्यम चलेगा। हरी वस्तु का पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक-आय में आशातीत वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति समीपता वाली है। व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
मकर-भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। संतान आज्ञा का पालन कर रही है। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहें। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम का साथ होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। सब कुछ सही दिख रहा है। हरा चारा किसी मवेशी को खिलाना आपके लिए शुभ होगा।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।