आज का राशिफलः दिनांक 3 जनवरी 2022, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aapni News, New Delhi आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal Today Horoscope : आज तारीख 3 जनवरी 2022, दिन सोमवार है और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन,...
  
आज का राशिफलः दिनांक 3 जनवरी 2022, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
Aapni News, New Delhi

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 

Today Horoscope : आज तारीख 3 जनवरी 2022, दिन सोमवार है और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। काम में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्य के लिए यह एक अच्छा दिन है। आज भाई-बहनों का व्यवहार अधिक सहयोगात्मक और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को हरा सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मिलन होने से मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। छोटी यात्रा होगी।

यह भी पढ़ेंः- मंडी भाव दिनांक 30 दिसम्बर 2021: कल की गिरावट के बाद नरमा व कपास के भाव में तेजी, जानिए आज के मंडी भाव

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन उसके लिए आपको संयम बरतने की आवश्यकता होगी, इसलिए आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य अथवा निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह उनसे अत्यधिक लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह पूरा नहीं हो सकेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। घर में मांगलिक कार्य आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। पिछले कुछ समय से रुका हुआ कोई कार्य संपन्न हो सकता है। भावुकता और आलस जैसी कमियों पर काबू रखें वरना अपना नुकसान कर सकते हैं। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखना उचित है। व्यर्थ की गतिविधियों में भी अपना समय नष्ट ना करें। व्यवसायिक स्थल पर कुछ चुनौतियां और रुकावटें आ सकती हैं। इस वक्त धैर्य और संयम रखना ही उचित है। गुस्से और जल्दबाजी में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के अधिकारियों से संबंध खराब ना होने दें। परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां आएंगी। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। उचित आराम ले और व्यायाम पर भी अवश्य ध्यान दें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज काम के सिलसिले में भाग-दौड़ हो सकती है। अपने पार्टनर से दूर रहें, उस पर हमेशा अपना विश्वास बनाए रखें। अपने कान और आंखें खोलकर उसकी बात ध्यान से सुनें। दूर रहने के बावजूद आपके आपसी व्यवहार और बातचीत से रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः- 17 वर्षीय नाबालिग मुस्लिम लड़की ने की शादी, फिर भी कोर्ट ने दिया पुलिस सुरक्षा का आदेश, जानिये वजह।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए महत्वकांक्षा के पूर्ति का दिन रहेगा। यदि उन्होंने किसी नए कार्य को करने का मन बनाया है, तो उसमें भी वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे  जन समर्थन में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपके अपने पारिवारिक लोगों से आपसी संबंधों में दरार चल रही थी वह भी आज समाप्त होगी और आपसी संबंध और बेहतर होंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रहे थी, तो आज आप उसके लिए किसी वजह से मदद मांग सकते हैं, जिसके कारण यह समस्या समाप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन उन्हें कठिन मेहनत की आवश्यकता है।

आज का राशिफलः दिनांक 3 जनवरी 2022, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके कामकाज में सुधार होगा। जिससे अस्त व्यस्त दिनचर्या भी व्यवस्थित होगी। आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत सफल होगी। घर में मेहमानों के आगमन से कई महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। जिसकी वजह से मन खिन्न रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए ही मानहानि का कारण बन सकता है। बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन अपने कामों को त्वरित और गंभीरता से निपटाने में सफल रहेंगे। महिला वर्ग खास तौर पर अपने व्यवसाय के प्रति जागरूक रहेंगी। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग करते समय अपने आवेश और गुस्से पर काबू रखें। किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सामंजस्य द्वारा समझाने का प्रयास करें।परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपनी पारिवारिक जीवन पर ना होने दें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर आपकी मनो स्थिति पर भी पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन और योगा आदि में भी अवश्य व्यतीत करें।

यह भी पढ़ेंः- हरियाणा में मिनी लॉकडाउन: स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र बंद। देखें पूरा ऑर्डर

तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों से आपको कुछ लाभ मिलेगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। शुभ अवसरों पर जाना होगा। मित्रों के साथ ठहरने का आयोजन करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको उसमें चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई बहुत बड़ा धोखा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य भी लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो उसमें बिल्कुल भी देर नहीं करनी है, अभी वह पूरा हो सकता है। आज आपको व्यापार में किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको भला बुरा सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि किसी भी कार्य को संयम से करेंगे, तो उसमे आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- Big Breaking: हरियाणा में पटवारी, ग्राम सचिव और नहरी पटवारी की भर्ती रद्द

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है तो उसका कोई उचित परिणाम सामने आ सकता है। प्रोफेशनल पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलेगी। उधार दिया पैसा पाने के लिए अनुकूल समय है। परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा ना लें, अन्यथा परेशानियां और अधिक बढ़ सकती हैं। सावधान रहें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपसे अपनी चुपड़ी बातें करके आप की गुप्त योजनाएं हासिल कर सकता है। मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यवसायिक संबंधी उत्तम जानकारियां हासिल करना जरूरी है। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार जरूर कर लें, निश्चित ही उचित सलाह मिलेगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपना उचित व्यवहार बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच आपसी नज़दीकियां और सामंजस्य बना रहेगा। परंतु प्रेम प्रसंगों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है ,इसलिए अपना समय व्यर्थ ना करें। मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका रहन-सहन और रहन-सहन लोगों को प्रभावित करेगा. बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें। आपका निर्णायक फैसला बहुत फायदेमंद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह से करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके व्यापार के विरोधी भी आपसे परास्त होंगे और वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आपको हर मामले में परिवार का सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपको आज कहीं सलाह मशवरे की भी आवश्यकता हो, तो आप अपने भाई और बहनों से अवश्य करें, जिसके कारण आपका रिश्ता भी सुधरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गये प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो उस में सावधानी अवश्य बरते, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

यह भी पढ़ेंः- सब्जियों की फसल को ठंड से बचाने के लिए किसानों ने अपनाया अनूठा तरीका, जानिये

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन रहेगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है।जरा सी लापरवाही की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। तथा संबंधियों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद से दूर ही रहे। बिजनेस में मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी तथा प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगे। सर्दी की वजह से जोड़ें अथवा नसों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। इसका मुख्य इलाज व्यायाम और योगा है।

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।