आज का राशिफल, जानिए कैसे रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल (Today Horoscope) मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भाइयों से मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग बन...
  
आज का राशिफल,  जानिए कैसे रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। भाइयों से मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। Rashifal 25 December 2021

वृष राशि- धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।Rashifal 25 December 2021

सिंह राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आय में कमी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- नौकरी में किसी मित्र के सहयोग से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मविश्‍वास में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्‍टा के भाव मन में रहेंगे।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम अधिक रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

मकर राशि- पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुचि रहेगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। भवन की साजसज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।