फाल्गुन 2023: जानें किस तारिख से शुरू हो रहा है फागुन का महिना, जानें इस महिने में आने वाले व्रत और त्योहार भी

Aapni News, Dharam
Falgun Month 2023 Start and End Date:हिंदू कैलेंडर का 12वां यानी कि आखिरी महिना फाल्गुन 6 फरवरी 2023 से लेकर 7 मार्च तक चलेगा. इसके बाद चैत्र मास भी शुरू होगा. फाल्गुन मास को आम बोल-चाल की भाषा में फागुन का महिना भी कहां जाता हैं. फाल्गुन के महिने से ही गरमी के मौसम की दस्तक भी हो जाती है और चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिल जाते हैं. पूरी प्रकृति कई रंगों भरी हुई दिखाई देती है. इस महिने को प्रेम का महीना भी कहा जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 14 फरवरी को प्रेम दिवस यानी कि वैलेंटाइन डे मनाया भी बनाया जाता है. इस फाल्गुन के महीने को प्रेम, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए विशेष शुभ माना जाता है. वहीं इस महिने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार भी पड़ते हैं. आइए जानते हैं फाल्गुन माह में बड़े व्रत-त्योहार की लिस्ट-
Also Read: P अक्षर वालों की प्रेम में होती है ऐसी किस्मत, स्वभाव से होते हैं जिद्दी
फाल्गुन माह 2023 व्रत-त्योहार
फाल्गुन महिने में कई प्रमुख के व्रत-त्योहार भी आते है. इसमें होली, शिवरात्रि आदि प्रमुख हैं. साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च और रंगों वाली होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं उससे पहले 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी.
Also Read: शाम की पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान, चमक उठेगी किस्मत
9 फरवरी 2023 (सोमवार) - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023 (रविवार)- यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023 - कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती
14 फरवरी 2023 (मंगलवार) - जानकी जयंती
16 फरवरी 2023 (गुरुवार) - विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 (शनिवार) - महाशिवरात्रि, शनि प्रदोष व्रत
20 फरवरी 2023 (सोमवार) - सोमवती अमावस्या
21 फरवरी 202 (मंगलवार) - फुलेरा दूज
23 फरवरी 2023 (गुरुवार) - फाल्गुन विनायक चतुर्थी
25 फरवरी 2023 (शनिवार) - स्कंद षष्ठी व्रत
26 फरवरी 2023 (रविवार) - भानु सप्तमी
27 फरवरी 2023 (सोमवार) - होलाष्टक शुरू
3 मार्च 2023 (शुक्रवार) - आमलकी एकादशी
4 मार्च 2023 (शनिवार) - शनि प्रदोष
7 मार्च 2023 (मंगलवार) - फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन
पंचक - (19 फरवरी 2023 - 23 फरवरी 2023)
Also Read: शाम की पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान, चमक उठेगी किस्मत
फाल्गुन माह में करें ये उपाय, बरसेगी कृपा
इस फाल्गुन माह में आर्थिक लाभ पाने के लिए एक उपाय करना आपको अमीर भी बना सकता है. इसके लिए फाल्गुन महीने में शुद्ध घी, तेल, सरसों का तेल, मौसमी फल, वस्त्र, जूते, का दान भी कर सकते हैं. तेजी से आपके घर में धन की आवक बढ़ेगी.
फाल्गुन का महीना श्रीकृष्ण का प्रिय महिना है. इस महीने मथुरा-वृंदावन में जमकर होली खेली जाती है. पूरे महिने जश्न का माहौल रहता है. यदि फाल्गुन महिने में रोज भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा करें और गुलाब के फूल चढ़ाएं तो प्रेम जीवन में बहार आ जाती है. मनचाहा साथी मिलता है. वहीं विवाहित लोगों के बीच भी प्रेम बढ़ता है.
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।