Ganga Dussehra 2023 date: गंगा दशहरा के दिन इस बार हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग, जानें मुहर्त और पूजा विधि का समय

Aapni News, Religion
Ganga Dussehra 2023 date: गंगा दशहरा इस साल 30 मई को है। निर्जला एकादशी से एक दिन पहले यह व्रत किया जायेगा । निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा दोनों दिन लोग दान पुण्य करते है। इस शुभ योग होने के बाद इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। गंगा दशहरा के दिन इस बार हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। जिसके कारण दान पुण्य का फल कई गुणा और बढ़ जाएगा। इस बार जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट से शुरू हो रही है और 30 मई को सुबह 10 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। इसलिए एकादशी से एक दिन पहले 30 मई को यह पर्व मानाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था।
Also Read: Vat Savitri Vrat : अपने पति की लम्बी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखें आज, जानें समय पूजा विधि
गंगा दशहरा 30 मई को स्नान-दान का शुभ मुहूर्त बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से सभी को फल मिलते हैं। शुभ चौघड़िया मुहूर्त सूर्योदय से लेकर सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा इस मुहूर्त में दान पुण्य बहुत शुभ रहेगा।। शुभ योग सुबह 08 बजकर 23 मिनट से दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक। इस समय आप स्नान करके कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दिन पितरों की भी पूजा की जाती है। इसके अलावा सफलता योग सुबह 12 बजकर 51 मिनट से दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
Also Read: 20 May Ka Rashifal: मेष व मिथुन सहित इन 4 राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।