राशिफल 28 अगस्‍त: देखिए आज का राशिफल, जानिए ग्रहों की स्थिति

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। शुक्र और राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। गुरु,चंद्रमा,केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में विराजमान हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। सूर्य और मंगल स्वग्रही हैं। ग्रहों की...
  
राशिफल 28 अगस्‍त: देखिए आज का राशिफल, जानिए ग्रहों की स्थिति

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। शुक्र और राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। गुरु,चंद्रमा,केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में विराजमान हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। सूर्य और मंगल स्‍वग्रही हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम है लेकिन सूर्य और मंगल के स्‍वग्रही होने के कारण सकारात्‍मकता बढ़ेगी। संक्रमण अभी वैसे ही चलेगा लेकिन पहले से ग्रहों की स्थिति थोड़ा बेहतर है। बहुत अच्‍छी नहीं है क्‍योंकि शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-इस राशि के जातकों की उर्जा की स्थिति बहुत अच्‍छी होती है। मंगल के स्‍वग्रही होने के कारण आपकी शारीरिक स्थिति बहुत अच्‍छी है। सूर्य के पंचम भाव में होने के कारण आपकी बौद्धि‍क स्थिति भी बहुत अच्‍छी है। शारीरिक, प्रेम और चंद्रमा के नवम भाव में जाने के कारण परेशानियों से आप उबर गए हैं। सारी स्थिति बहुत अच्‍छी है। किसी तरह के जोखिम की कोई बात नहीं है। ओम नम: शिवाय का जाप करना अच्‍छा होगा।

वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। लग्‍नेश आपका संक्रमित है। पंचमेश की स्थिति बेहतर है। शारीरिक स्थिति खराब है। बौद्धि‍क स्थिति मध्‍यम है। खराब नहीं है। व्‍यवसाय की स्थिति आपकी मध्‍यम है क्‍योंकि शनि वक्री चल रहे हैं। लेकिन आप बुद्धिमान व्‍यक्ति हैं। किसी भी चीज से कैसे निकला जाता है यह आपको मालूम है। निकल जाएंगे। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-शारीरिक स्थिति आपकी अच्‍छी है। प्रेम की स्थिति संक्रमित है। मानसिक स्थिति संक्रमित है। आपको प्रेम की जरूरत है। प्रेम के बिना रह नहीं पाते हैं।  मन की चंचलता पर थोड़ा काबू रखते हुए चलें। शारीरिक स्थिति ठीक, मानसिक और प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यवसायिक स्थिति भी आपकी मध्‍यम चल रही है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-सबसे पहले आप अपने को समझें। अक्रामकता आपकी निशानी है। जल पर्याप्‍त मात्रा में ग्रहण करें। जल जनित या जल की कमी से होने वाली बीमारी से निजात पाएंगे। यूरिन से जुड़ी शारीरिक समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति मंगल, व्‍यवसाय‍ की स्थिति मंगल है। ये स्‍वग्रही हैं। आशीर्वाद आपको मिल रहा है लेकिन जल बढ़ाइए। जल की कमी नहीं होनी चाहिए आपके शरीर में। हनुमान जी की शरण में बने रहें। उनकी पूजा करते रहें।

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आप शारीरिक रूप से अक्रामक लेकिन मानसिक रूप से बहुत शांत हैं। आपको कभी-कभी गुस्‍सा आता है, हमेशा नहीं। लेकिन उस पर भी काबू रखना है। शारीरिक स्थिति अच्‍छी, प्रेम मध्‍यम और व्‍यवसायिक स्थिति आपकी मध्‍यम चल रही है। थोड़ा बचकर पार करें। भगवान की शरण में बने रहें।

कन्‍या-आप नरम भी हैं और गरम भी। एक ही समय में ठंडा और गरम दोनों होते हैं। आपको समय नहीं लगता। इस पर थोड़ा काबू रखें। स्थिति को बनाए रखें। बाहर वाले को पता नहीं चले कि अंदर क्‍या उथल-पुथल चल रही है। शारीरिक स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति रुकावट के बावजूद चल रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-पूरा जीवन लग जाता है बैलेंस करने में। हर चीज को नाप-तौल कर करना। इनको बुरा न लग जाए। कोई खुश है तो उसकी खुशी बरकरार रहे। इसमें आप अपने को थोड़ा किनारे कर देते हैं। इस पर ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं चल रहा है। कुछ-कुछ चीजें लगी रहेंगी। संक्रमण की आशंका है। प्रेम की स्थिति आपकी मध्‍यम चलती जा रही है। व्‍यापारिक स्थिति भी रुक-रुक कर चलती जा रही है। बहुत परेशान न हों। मां काली की शरण में बने रहें।

वृश्चिक-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। अत्‍यधिक गरम दिमाग का मालिक, मन से कोमल, बुद्धिमान और साहस वाला व्‍यक्ति होता है। शारीरिक स्थिति मध्‍यम है लेकिन कोई खतरा नहीं है आपको। फिर भी बचा कर रहें। प्रेम और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। डरे हुए रहेंगे। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। सफेद वस्‍तुओं का दान करें। अच्‍छा होगा।

धनु-शरीर‍ से शीतल, मन से गरम। आप स्‍वयं भी नहीं समझ पाते कि कब कौन सा निर्णय आपने ले लिया। इस पर काम करना चाहिए। लग्‍नेश के वक्री होने के चलते आपका इम्‍यून सिस्‍टम बहुत अच्‍छा नहीं है। हालांकि निर्णय अब आप अच्‍छा लेने लगे हैं। प्रेम की स्थिति अच्‍छी होने लगी है। व्‍यवसायिक की स्थिति सुधार की ओर जा रही है। लेकिन यह जो आप अपने आप पर भी कंट्रोल नहीं कर पाते। इस पर ध्‍यान देने की जरूरत है। हनुमान जी की शरण में बने रहें।

मकर-अतिवादी स्‍वभाव से बचें। संक्रमित होने का खतरा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम,व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मेहनती और हिम्‍मती व्‍यक्ति हैं। ठीक कर लेंगे। मां काली की शरण में बने रहें।

कुंभ-रोजी रोजगार में आप बढ़ते जा रहे हैं। अच्‍छी स्थिति है आपकी। निशानी ये है आपकी कि आप देर से पाते हैं लेकिन पा लेते हैं। पा लेते हैं तो आपका हो जाता है। चतुर व्‍यक्ति होते हैं आप। निर्णय लेने की क्षमता आपमें भरपूर होती है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मिलेगा आपको सबकुछ। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-बहुत तीव्र दिमाग के मालिक हैं आप। जो लोग हफ्तों में निर्णय लेते हैं वो आप कुछ मिनटों में ले लेते हैं। अच्‍छे दिमाग के मालिक हैं आप। व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। इसको नजरअंदाज न करें। प्रेम की स्थिति भी आपकी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।