राशिफल 4 नवंबर: बुध हुए मार्गी, करवा चौथ पर ग्रहों की स्थिति उत्तम, जानें सभी राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु और चंद्रमा अभी भी वृषभ राशि में बने हुए हैं। आज दोपहर के बाद ये मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु में गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। मंगल मीन राशि में विराजमान हैं। बुध मार्गी हो चुके हैं। यह पूरे जनमानस के लिए, कन्या राशि और मिथुन राशि के स्वास्थ्य के लिए खुशहाल समय है। बाकी अन्य ग्रहों पर कुछ न कुछ पॉजिटिव असर इसका जरूर पड़ेगा। अभी भी शुक्र और सूर्य दोनों नीच के हैं। गुरु और शनि स्वग्रही हैं। ग्रहण योग बना हुआ है, चंद्रमा और राहु का।
राशिफल-
मेष-जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान सम्भव है। नेत्र विकार या मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। कुटुम्बीजनों में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं आप। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा चल रहा है। काली वस्तुओं का दान करें।
वृषभ-स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्तर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम में एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ने लगी है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। राहु मंत्र का जाप करें। कोई सफेद वस्तु का दान करें। अच्छा रहेगा।
मिथुन-परेशानियों से उबर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। शानदार उर्जा का संचार होगा आपके स्वास्थ्य,शरीर और मन में। प्रेम में थोड़ा निराशा का भाव रहेगा। बाकी सब ठीक चल रहा है। व्यापारिक स्तर पर आप ठीक चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कर्क-मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार की तरफ जा रहे हैं। प्रेम और व्यापार में भी बहुत जल्द सफलता मिलेगी। अभी मध्यम समय है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। काली वस्तुओं का दान करें।
सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी सारी चीजें अच्छी होती जा रही हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या-कोर्ट-कचहरी में शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो गया। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति में भी सुधार शुरू हो गया है। कुल मिलाकर आप अच्छे चलने लगे हैं। मां काली की शरण में बने रहें।
तुला-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्यवश कुछ अच्छा होगा। प्रेम के मामले में सफलता की तरफ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। कुल मिलाकर सही चल रहे हैं। ताम्रपात्र का दान करें।
वृश्चिक-स्थिति थोड़ी खराब कही जाएगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नुकसान पहुंचाने वाला तत्व अक्रामक है। बचाव पक्ष कमजोर है। थोड़ा बचकर पार करें। ऐसे बुद्धि और दिमाग काम करेगा। कोई बहुत बड़ा रिस्क आप लेंगे नहीं। अच्छी बात है। प्रेम की स्थिति आपकी सही चल रही है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम मध्यम होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य सही है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम भी अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बस भावुकता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो सकता है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बस गृहकलह से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलने लगे हैं। बजरंग बली की शरण में रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।