मुकेश अंबानी बने दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा

Aapni News, Mumbai रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो थे ही अब वह दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर रैंकिंग के मुताबिक मुकेश अंबानी ने प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफे, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को...
  
मुकेश अंबानी बने दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा

Aapni News, Mumbai

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो थे ही अब वह दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर रैंकिंग के मुताबिक मुकेश अंबानी ने प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफे, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक अब मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 70.10 अरब डॉलर हो गई है।

फोर्ब्स की इस सूची में जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188.2 अरब डॉलर है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट से संस्थापक बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं। गेट्स की कुल संपत्ति 110.70 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर 108.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली हैं तो फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।
74.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टीव बॉल्मर पांचवें स्थान पर, 73.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन छठे स्थान पर हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी का नाम आता है। अंबानी के बाद वॉरेन बफे, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन का नाम शामिल है। बता दें कि 20 जून को इस सूची में मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर थे। इसके बाद से अंबानी की संपत्ति में 5.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।