Vat Savitri Vrat : अपने पति की लम्बी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखें आज, जानें समय पूजा विधि

  
r345y7

Aapni News, Religion 

पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए शुक्रवार को वट सावित्री पूजा होगी। इस व्रत में कुछ महिलाएं फलाहार का सेवन करती हैं तो वहीं अधिकांश महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं। अगले दिन पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करने के बाद भोजन करती हैं। इस दिन सावित्री, सत्यवान और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। पूजा के समय वट सावित्री व्रत कथा भी सुनी जाती है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री अमावस्या कहा जाता है। और इसे करने से आपके घर सुख शान्ति बनी रहती है 

Also Read: आज का पंचांग 9 मई 2023: हो जाएंगे कष्ट मुक्त करें हनुमान जी की पूजा, जानें शुभ मुहर्त और राहुकाल

अक्षय वट की पूजा का विशेष महत्व

शास्त्रों में वट सावित्री व्रत में ‘वट और ‘सावित्री दोनों का विशिष्ट महत्व माना गया है। पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार वट में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास होता है। बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा सुनने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। वट वृक्ष अपनी लंबी आयु के लिए भी प्रसिद्ध है। इसलिए इस वृक्ष को अक्षयवट के नाम से भी जाना जाता है।

वट वृक्ष की आज पूजा-परिक्रमा करेंगी सुहागने

वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली होती है। इस दिन बांस की टोकरी में लाल वस्त्र, सिन्दूर, पुष्प, अक्षत, रोली, मोली, भीगे चने, फल और मिठाई लेकर पूजन करना होता है । कच्चे दूध और जल से वट वृक्ष की जड़ों को सींचकर वृक्ष के तने में सात बार कच्चा सूत या मोली लपेटकर यथाशक्ति परिक्रमा की जाती है। पूजा के बाद सत्यवान-सावित्री की कथा का श्रवण और वाचन करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार पर आने वाली अदृश्य बाधाएं दूर होती हैं,घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Also Read: Ekdant Sankashti Chaturthi 2023 : आज मनाई जाएगी एकदन्त संकष्टी चतुर्थी, जानें पूजा- विधि शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त्त:

अमावस्या तिथि प्रारंभ: गुरूवार को रात 09.42 बजे से

अमावस्या तिथि समाप्त: शुक्रवार की रात 09.22 बजे

वट-सावित्री पूजन मुहूर्त: सुबह 05.21 बजे पूरे दिन

Also Read: 19 May Ka Rashifal: सिंह, तुला और मकर सहित इन 4 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरीए पढ़ें अन्य राशियों के बारे में

Text Example

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।