Aapni News, Jhunjhunu (Raj.)
राजस्थान के झुंझुनू जिला के गांव नोरंगपुरा के रहने वाले भारतीय नौ सेना के जवान अनिल कुमार शहीद हो गए। चेन्नई में ड्यूटी के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गए। बता दें कि शहीद अनिल कुमार 5 दिन पहले ड्यूटी के दौरान नौसेना के लीडिंग इलेक्ट्रिकल मैकेनिक पावर में नायक पद पर जहाज में तैनात थे। उसी दौरान जहाज पर इलेक्ट्रिक फॉल्ट आने के कारण करंट लग गया। घायल को तुरंत चेन्नई के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें चेन्नई के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
यह भी पढेंः सैल्यूट: हरियाणा का लाल ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, दिसंबर में हुआ था प्रमोशन
शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहीद अनिल कुमार के ताऊ रिटायर्ड डीईओ बनवारी लाल ने बताया कि अनिल कुमार के पिता सावंत राम का देहांत 2009 में हर्ट अटैक से हो गया था। अब खुद अनिल वीरगति को प्राप्त हो गया। अनिल अपनी बहन का इकलौता भाई था। अनिल कुमार की छोटी बहन की शादी मार्च में होनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर अनिल पिछले दिनों छुट्टी पर घर आया था। करीब 1 महीने तक यहां रहा था। 1 जनवरी 2022 को अनिल वापिस ड्यूटी के लिए घर से गया था। यहां बता दें कि अनिल की शादी 21 मई 2019 को हुई थी।