Hisar: बेटी से दुष्कर्म व गुप्तांग में लाल मिर्च डालने वाले आरोपी पिता ने जेल में लगाया फंदा

हरियाणा के हिसार में केंद्रीय कारागार एक के बाथरूम में सोमवार रात खूंटी से फंदा लगाकर बंदी ने आत्महत्या कर ली। आरोपी पर 14 साल की बेटी से दुष्कर्म और गुप्तांग में लाल मिर्च डालने का आरोप था। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना का पता चलने पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा।
Also Read: सरकार ने हरियाणा के पटवारियों की 10 साल पुरानी मांग को माना, अब इतना वेतन बढ़ा
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बता दें कि पुलिस ने 23 सितंबर 2022 को आरोपी के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत शहर थाना में केस दर्ज था।
Also Read: 56 तबादले झेलने वाले IAS खेमका ने इस विभाग में मांगी नियुक्ति
30 सितंबर 2022 को किया था जेल में बंद
पुलिस के अनुसार 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म और 6 पॉक्सो एक्ट के आरोप में शहर थाना पुलिस ने आरोपी को 30 सितंबर 2022 को पकड़ा था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर केंद्रीय कारागार एक में बंद करवा दिया।
Also Read: रोहतक में डाॅक्टर पति ने सोते हुए पत्नी व बच्चों को तेजधार हथियार से काटकर किया सुसाइड
मंगलवार सुबह बंदियों की गिनती की गई तो संख्या कम मिली। जब पुलिस कर्मी ब्लॉक नंबर 11 के कमरा नंबर तीन के बाथरूम में पहुंचे तो खूंटी से एक बंदी का शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।