ऐसा चावल जिसे खाने वाले लोग 80 की उम्र में भी रहते हैं जवान, जानें दूनिया के महंगे चावल की खासियत

Aapni News, Amazing
अब तक आप सोचते होंगे कि भारत में पैदा होने वाले बासमती चावल की खुशबू से ही दुनिया जगमगाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया के सबसे रेगिस्तानी देशों में से एक में एक खास किस्म के चावल का उत्पादन होता है, जो दुनिया में सबसे महंगा होता है। दुनिया के अमीर इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसमें कई गुणकारी तत्व होते हैं जो इसे दुनिया का सबसे खास चावल बनाते हैं। अत्यधिक गर्मी के साथ इसके उत्पादन के लिए बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन, भारत और शायद दुनिया के सभी प्रमुख चावल उत्पादक देश इसके उत्पादन के अनुकूल नहीं हैं। आप एक मिनट के लिए कंफ्यूज हो रहे होंगे कि ये चावल कहां पैदा होता है। इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है। क्योंकि कोई सोच भी नहीं सकता कि चिलचिलाती गर्मी में इसकी फसल मरुस्थल की मिट्टी में तैयार हो जाती है।
इस खास किस्म के चावल का नाम हसवाई चावल है। इसकी उपज के लिए 48 डिग्री सेल्सियस तक ताप की आवश्यकता होती है। साथ ही इसकी जड़ें पूरी फसल अवधि तक पानी में डूबी रहनी चाहिए। आइए अब आपको बताते हैं कि चावल की इस किस्म की खेती कहां होती है। दरअसल, इसे सऊदी अरब में बनाया जाता है। यह अरब के अमीर शेख लोगों का पसंदीदा भोजन है। इसे सऊदी अरब के एक खास हिस्से में उगाया जाता है। इसके लिए सिंचाई की विशेष व्यवस्था की गई है। इसकी फसल को हफ्ते में कम से कम पांच दिन पानी और 48 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी की जरूरत होती है।
Also Read: भारत की लड़कियों को पसंद हैं हर महीने इतना कमाने वाले लड़के, स्टडी में हुआ खुलासा
इस फसल को उगाने के लिए काफी मेहनत और देखभाल की जरूरत होती है। इसकी फसल तैयार करने का तरीका भारत में की जाने वाली धान की खेती के समान है। सबसे पहले इस धान के बीज की पौध तैयार की जाती है। फिर इसे पानी वाले खेत में बोया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि सऊदी अरब का पूरा इलाका रेगिस्तान है। पानी का अकाल है तो वहां धान की खेती कैसे होती है। यह तेज गर्मी के दौरान लगाया जाता है और इसकी फसल नवंबर-दिसंबर में काटी जाती है। इस चावल का रंग लाल होता है और इसे लाल चावल भी कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे स्वादिष्ट चावलों में से एक है। अरब के लोग इसका इस्तेमाल बिरयानी बनाने में करते हैं।
हसवी चावल की क्या कीमत हैं?
रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च गुणवत्ता वाले हसावी चावल की कीमत 50 सऊदी रियाल प्रति किलो है। भारतीय रुपये में देखा जाए तो इसकी कीमत 1000 से 1100 रुपये प्रति किलो है। वैसे औसत क्वालिटी के हसवी चावल 30 से 40 रियाल प्रति किलो बिक रहे हैं। यानी 600 से 800 रुपए किलो। कुल मिलाकर इस चावल के एक किलो के दाम में एक औसत भारतीय का एक महीने का भरपेट राशन आ सकता है. भारत में बेस्ट क्वालिटी के बासमती चावल की कीमत करीब 150 रुपये प्रति किलो है. वैसे तो बासमती की कई किस्में होती हैं और इसकी कीमत 60-70 रुपये किलो से शुरू हो जाती है.
Also Read: 16 March Ka Rashifal: मिथुन व मीन सहित इन 4 राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल
हसवी चावल की क्या कीमत हैं?
वेबसाइट रिसर्चगेट डॉट नेट के मुताबिक हसावी चावल इंडिका किस्म का लाल भूरे रंग का चावल है। परंपरागत रूप से, यह सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में अल-अहसा ओएसिस के लोगों द्वारा खाया जाता है। वेबसाइट ने इस चावल के लाभकारी तत्वों की तुलना बासमती चावल से की है। दावा किया गया है कि बासमती चावल की तुलना में इस चावल में फेनोलिक और फ्लेवोनॉयड की मात्रा अधिक होती है। इसके साथ ही इसमें बासमती की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि भी होती है। इसमें पानी में घुलनशील विटामिन और जिंक की मात्रा भी बासमती की तुलना में अधिक होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर इसे इंसानों के खाने में शामिल किया जाए तो यह काफी फायदेमंद होगा। इससे भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलने के साथ ही व्यक्ति को अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलेगा। कुल मिलाकर इससे आपकी फिटनेस बरकरार रहेगी। इसके सेवन से आप बढ़ती उम्र में भी खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।