
Aapni News, New Delhi
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर एक लड़की ने छलांग लगा दी। हालांकि CISF-Police की सजगता से लड़की की जान बचा ली गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे अफरातफरी मच गई। CISF के जवान ने देखा कि एक लड़की Metro Station की दीवार पर चढ़ कर छलांग लगाने का प्रयास कर रही है।
इसके बाद CISF के जवानों ने उक्त लड़की को समझाते हुए दीवार से उतरने कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। CISF के जवानों ने लड़की को बातों में उलझाए रखा और दूसरे जवान दीवार के नीचे एक चादर लेकर पहुंचे। साथ ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया गया। CISF के जवान उस लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थ कि वह दीवार से कूद गई, लेकिन दीवार के दूसरी तरफ चादर लेकर खड़े जवानों ने उसे बचा लिया। इस लड़की को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि लड़की के पैरों के साथ शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोट आई है। उसकी हालत ठीक बताई गई है।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।