Haryana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी में भाजपा, मंजू हुड्डा ने ठोकी दावेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से मंजू हुड्डा को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। मंजू हुड्डा ने दावेदारी ठोक दी है।
 
Haryana: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी में भाजपा, मंजू हुड्डा ने ठोकी दावेदारी

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी में भाजपा, मंजू हुड्डा ने ठोकी दावेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से मंजू हुड्डा को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। मंजू हुड्डा ने दावेदारी ठोक दी है। मंजू हुड्डा रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन हैं। वहीं गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ मानी जाती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से पांच बार विधायक बन चुके हैं।

मंजू हुड्डा ने 2022 में जिला पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से जिला परिषद की चेयरपर्सन चुना गया था। मंजू हुड्डा ने भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है। वह जाट समाज से ताल्लुक रखती हैं। गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट जाट बहुल्य क्षेत्र है। यहां जाट समाज के मतदाता ही विजेता निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मंजू हुड्डा ने कहा कि वह जनता के बीच में ही रही हैं। एक दिन भी ऐसा नहीं जाता कि किसी के सुख-दुख में ना शामिल हुई हों। लोगों का साथ व प्यार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से भी कहेगी, वहां से चुनाव लडूंगी। चेयरपर्सन बनने के बाद से पूरे जिले में जा रही हूं और लोगों के काम कर रही हूं।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी से दावेदारी ठोकी है। उन्हें यहां से पांच बार विधायक बन चुके हैं। गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट को उनका गढ़ माना जाता है। भाजपा यहां से अब तक नहीं जीत पाई है। इस बार भाजपा ने मंजू हुड्डा को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

Tags

Around the web