बड़े मुश्किल हालात, जिंदा रहने की लड़ाई... OTT पर देखें ऐसी ही 7 सर्वाइवल फिल्में

Aapni News
सर्वाइल फिल्में डर, इमोशंस और जिंदा बचे रहने के जज्बे को दिखाती हैं। जिन्हें स्क्रीन पर देखते हुए दर्शकों के रोंगटे आग फेंकने लगते हैं। साथ में मुश्किल हालात में इंसान को बचे रहने के तरीके भी सिखाती है। कुछ फिल्मों में हैप्पी एंडिंग होता है तो कुछ में आपके आंसू रोके नहीं रुकते। ओटीटी पर एक से बढकर एक बेहतरीन फिल्में हैं जिनमें से कुछ तो असल कहानियों पर बनी सर्वाइवल फिल्में हैं। इन्हें आप प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Also Read: Gold Price Today: सोने की कीमत में आ सकती हैं भारी गिरावट
Cast Away
सर्वाइवल फिल्में देखना पसंद है तो टॉम हैंक्स की ‘कास्ट अवे‘ जरूर देखें। चक नोलन (टॉम हैंक्स) फेडेक्स कंपनी में काम करता है। प्लेन क्रैश के बाद वह आइलैंड में फंस जाता है। उस पूरे आइलैंड पर वह अकेला सर्वाइवर है। किस तरह से नोलन उस अकेले सुनसान जगह पर खुद को बचाए रखता है यह देखना काफी दिलचस्प है। फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर है।
THE REVENANT
फिल्म की कहानी 1823 में सेट है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो ने लीड किया है। पहले वह भालुओं के हमले से बचते हैं। उनके लोग जब उन्हें छोड़ देते है तो कई तरह की मुश्किलों के बीच वह जीवित रहते हैं। जिन लोगों ने उन्हें धोखा दिया वह उससे बदला लेते हैं। फिल्म के में लियोनार्डो और टॉम हार्डी के बेहतरीन अभिनय के अलावा एक शानदार फाइट सीक्वेंस भी है।
Trapped
विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ट्रैप्ड में राजकुमार राव मुख्य रोल में है। शौर्य (राजकुमार राव) एक कॉल सेंटर में काम करता है। शादी के बाद वह नए फ्लैट में शिफ्ट होने का प्लान बनाता है। उसे एक घर मिलता है जो कि कानूनी पचड़ों की वजह से खाली है। इस बिल्डिंग के चौकीदार को भी नहीं बता कि शौर्य यहां रह रहा है। उसकी गर्लफ्रेंड को भी शौर्य का एड्रेस नहीं पता। अगले दिन सुबह शौर्य का अपार्टमेंट लॉक हो जाता है। बंद कमरे में खुद को जिंदा रखने के लिए शौर्य कॉकरोच और कबूतर तक को खाता है। कुछ हफ्तों के रहने के बाद वह किस तरह वहां से निकालने में कामयाब रहता है यही फिल्म की कहानी है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Mili
जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘मिली‘ एक ऐसी लड़की की कहानी है जो पिता के साथ रहती है। अब वो कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहती है। एक मॉल के अंदर स्थित रेस्टोरेंट में वह काम करती है। सबकुछ तब बदल जाता है जब एक शाम मिली अकेले रेस्टोरेंट के कोल्ड स्टोरेज में बंद हो जाती है। इस बीच पूरी रात उसके पिता और ब्वॉयफ्रेंड उसे खोजते हैं लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलता। ठंड की वजह से मिली हाइपोथर्मिया के अंतिम स्टेज तक पहुंच जाती है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Everest
यह फिल्म 1996 में हुई एक घटना पर बनी है। पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट की ओर अपनी अंतिम चढ़ाई शुरू करते हैं। उनका सामना एक भयानक तूफान से होता है। आगे का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं होता क्योंकि आगे से आगे ऑक्सीजन कमी होती जाती है। जब वो आगे बढ़ते हैं तो मौसम और खराब होत है। पूरी टीम कैसे आगे बढ़ती है कौन-कौन अंत में बचा रहता है इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।
Togo
डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई फिल्म ‘टोगो‘ एक सच्ची कहानी पर आधारित है। चैंपियन डॉगस्लेज ट्रेनर लियोनहार्ड सेपाला और उसके डॉग की कहानी है। वो एक छोटे से शहर में दवा पहुंचाने क लिए अलास्का के जोखिम भरे इलाके में निकलते हैं।
Against The Ice
2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘अगेंस्ट द आइस‘ नेटफ्लिक्स पर है। यह 1909 में हुई एक असली घटना पर बनी फिल्म है। दो लोग बर्फ से ढके ग्रीनलैंड पर जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं।
Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि Aapninews.in द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। Aapninews.in पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।