हरियाणा में ठंड की शुरुआत: रात के तापमान में गिरावट, सुबह-शाम को महसूस होगी ठंड

तापमान में गिरावट, ठंड की शुरुआत हरियाणा में मौसम में बदलाव आने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक जिले में तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है।
 
हरियाणा में ठंड की शुरुआत: रात के तापमान में गिरावट, सुबह-शाम को महसूस होगी ठंड

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में बदलाव: तापमान में गिरावट, ठंड की शुरुआत हरियाणा में मौसम में बदलाव आने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक जिले में तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है।

इसके अलावा, 7 जिलों - अंबाला, करनाल, भिवानी, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में दिन का पारा 34 से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, प्रदेश में 24 घंटे में रात के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। आगे यह बदलाव जारी रहेगा। खेतों में रात को पाला पड़ने से सब्जियां प्रभावित होने के आसार हैं। हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं।

हालांकि, मौसम में जो बदलाव हो रहे हैं, उससे रात के समय पाला गिरेगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है।

कुल मिलाकर अब तक 424.6एमएम बारिश के मुकाबले 406.4एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई है। नूंह में सामान्य से 71 फीसदी, गुरुग्राम में 53 फीसदी और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

हालांकि, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है। करनाल, यमुनानगर और पंचकूला में सबसे कम बारिश हुई है। करनाल में सामान्य से 38 फीसदी, यमुनानगर में 33 फीसदी और पंचकूला में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून कभी भी विदा हो सकता है, इसलिए इन जिलों के लिए बारिश का कोटा पूरा करना संभव नहीं लगता।

Tags