पूर्व सीएम चौटाला की अनकही दास्तान, जानें पढ़ाई से राजनीति तक का सफर
भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम के बेटे ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है।

ओम प्रकाश चौटाला के राजनीतिक करियर के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कितने पढ़े-लिखे थे?
ओम प्रकाश चौटाला की शिक्षा का अंदाजा आप अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं से लगा सकते हैं। दोनों की कहानी एक जैसी है। यह फिल्म ओम प्रकाश चौटाला के 10वीं पास करने से प्रेरित होकर बनाई गई है।
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा शहर के पास एक गांव चौटाला में हुआ था, जो अब उत्तर-पश्चिमी हरियाणा में है।
ओम प्रकाश चौटाला अपने पिता की मदद करने के लिए राजनीति में आए और इस वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी, लेकिन पढ़ाई पूरी न कर पाना उन्हें परेशान करता रहा।
एक समय जब उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा, तो उन्होंने अपनी छोड़ी हुई पढ़ाई को फिर से करने के बारे में सोचा।
लेकिन अंग्रेजी विषय में परीक्षा न देने के कारण उन्हें बोर्ड द्वारा अंग्रेजी में कंपार्टमेंट रिजल्ट दिया गया। कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने सिरसा के आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दी।
10वीं के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा दी और पास भी हुए। उन्होंने कहा था कि जेल में उन्होंने तय किया था कि वह अपनी शैक्षणिक योग्यता पर काम करेंगे।