Baramula Jammu Kashmir: अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या, बारामूला में आतंकियों ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम

 
Baramula Jammu Kashmir:  जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. बारामूला के शिरी के गैंटमुल्ला में आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी की गोली मारकर हत्या कर दी है. मोहम्मद शफ़ी मस्जिद में अज़ान दे रहे थे तभी आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना के दौरान शफ़ी घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। Also Read: Gas Cylinder Price: नये साल की शुरूआत से पहले गैस सिलेंडर में दामों में आई कमी, देखें अपने शहर में क्या हुआ रेट Baramula Jammu Kashmir: अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या, बारामूला में आतंकियों ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम Baramula
Baramula Jammu Kashmir:  सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी है.
Baramula Jammu Kashmir:  राजौरी में आतंकी हमला हुआ
पिछले गुरुवार को आतंकियों ने राजौरी में सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया था. हमले में सेना के चार जवान मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने घात लगाकर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पुंछ के थानामंडी-सूरनकोट इलाके में डेरा की गली में तलाशी अभियान चलाया, जो आज चौथे दिन भी जारी है. Also Read: Agricultural Equipment Grant Scheme: सुपर सीडर और हैप्पी सीडर पर मिलेगी भारी सब्सिडी, यहां करें आवेदन Baramula Jammu Kashmir: अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या, बारामूला में आतंकियों ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम Baramula
Baramula Jammu Kashmir:  हमला घात लगाकर किया गया था
राजौरी/पुंछ हमले में 3 से 4 आतंकी शामिल थे. हमला डेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर हुआ. जिस तरह से हमला किया गया, उससे लगता है कि आतंकियों ने हमला करने से पहले रेकी की थी और खुद पहाड़ी पर चढ़ गए और फिर वहां से सेना की दो गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.