Big Breaking: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को नतीजे

महाराष्ट्र और झारखंड की चुनाव तारीखों पर सस्पेंस आज खत्म हो गया। चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके अलावा 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। इस राज्य में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। इन दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ 23 नवंबर को आएंगे।
 
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत होगी। झारखंड की बात करें तो यहां 81 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 42 सीटों की जरूरत होगी। 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा इसके अलावा 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा।

दो सीटों पर लोकसभा उपचुनाव

इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। इनमें भी दो चरणों में उपचुनाव होने हैं। दो लोकसभा सीटों के बारे में विस्तार से बात करें तो केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन सभी उपचुनावों के नतीजे भी दोनों राज्यों के साथ 23 नवंबर को आएंगे।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

वायनाड में उपचुनाव क्यों?

आपको बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दरअसल, इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो सीटों- केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का ऐलान किया और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया. उनके इस्तीफे के बाद अब वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं.

नांदेड़ में उपचुनाव क्यों?

इसके अलावा अगर नांदेड़ उपचुनाव की बात करें तो महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा. यह सीट कांग्रेस नेता वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई है. 26 अगस्त को उनका निधन हो गया था. वसंतराव बलवंत राव चव्हाण ने बीजेपी के प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर को हराया था. लोकसभा चुनाव में बलवंत राव को 528894 वोट मिले थे जबकि चिखलीकर को 469452 वोट मिले थे.

Tags