Haryana: हरियाणा में नायब सैनी होंगे मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने किया नेता चुना

पंचकूला में भाजपा की मीटिंग में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस मीटिंग में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई।
 
Haryana: हरियाणा में नायब सैनी होंगे मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने किया नेता चुना

Haryana: हरियाणा में नायब सैनी होंगे मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने नेता चुना

पंचकूला में भाजपा की मीटिंग में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस मीटिंग में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस मीटिंग में ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

भाजपा विधायक दल अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे। कल गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इस समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया और उनकी जीत का जश्न मनाया।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद, पार्टी ने अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया और नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया।

Tags