Rashifal: मेष, कन्या और धनु राशि वालों को आज सूर्य शनि द्विग्रह योग का लाभ मिलेगा।

 
Rashifal:   राशिफल 13 फरवरी, आज के पंचांग की गणना से पता चलता है कि चंद्रमा आज दिन रात मीन राशि में संचार करेगा जबकि सूर्य आज कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में एक तरफ सूर्य और शनि की युति होगी तो दूसरी तरफ चंद्रमा और राहु की युति होगी। ज्योतिष शास्त्र में राहु और चंद्रमा के बीच शत्रु संबंध माना गया है जिसके कारण ग्रहण योग बनता है। दूसरी ओर, सूर्य और शनि पिता-पुत्र होते हुए भी शत्रुवत संबंध रखते हैं। ऐसे में सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है, वहीं मेष, कन्या और धनु राशि वालों को आजशुभ लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल.

Rashifal:   ​मेष राशि वालों आर्थिक लाभ मिलने की खुशी होगी

​मेष राशि वालों आर्थिक लाभ मिलने की खुशी होगी
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आज सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। अगर आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां चल रही थीं तो आज आपको उनसे राहत मिलेगी और आपका रिश्ता भी बेहतर बनेगा। परिवार के सभी सदस्य के बीच तालमेल बना रहेगा और आप अपेक्षित सहयोग पाएंगे। जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज एकाग्रचित्त होकर कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि मानसिक भटकाव बना रह सकता है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

Rashifal:   ​वृषभ राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी

​वृषभ राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। लव लाइफ में आपका जीवनसाथी आपकी इच्छा का सम्मान करेगा और आपकी कोई पुरानी चाहत पूरी होगी। शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रोमांचक पल भी बिताएंगे। नवविवाहित लोगों को आज अपने दांपत्य जीवन में कोई बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। आपकी प्लानिंग और बजट से बढ़कर खर्च हो जाने से आपको कुछ तनाव हो सकता है। नौकरी में आज वृषभ राशि वालों को सीनियर्स से सहयोग मिलेगा।

Rashifal:   ​मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा

​मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप आज धन संचाय के बारे में विचार करेंगे और धन का निवेश भी करेंगे। सितारे कहते हैं कि आज आज आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो आपको वह पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम रहेगी इसलिए किसी को उधार और पैसा देने से बचना चाहिए। बिजनस करने वाले लोगों को आज मन में आए विचार पर तुरंत अमल करना होगा, तभी मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में आज जीवनसाथी के साथ आपका स्नेह सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में आप प्रेमी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।

Rashifal:   ​कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

​कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है
घर परिवार में आज आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। किसी काम के पूरा होने से आपके मन का बोझ हल्का हो जाएगा। अगर आप कारोबार में परेशानियों का सामना कर रहे थे तो आज आपकी परेशानी दूर होगी। लव लाइफ में आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज शाम आप अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ समय बिताएंगे। आज अगर आपके मन में कोई पुरानी नाराजगी है तो आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपके परिवार वाले आपके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं और आपके लिए उपहार भी ला सकते हैं।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें।

Rashifal:   ​सिंह राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा

​सिंह राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा
सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि अगर आप लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज इस विचार को टाल दें। आर्थिक मामलों में आपको आज कुछ अनापेक्षित खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका है, वाणी पर संयम बनाए रखना उचित होगा। संतान संबंधी विषयों को लेकर भी आज आपको चिंता होगी। आर्थिक मामलों में आपको आज किसी निवेश से बचना चाहिए। किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को जल अर्घ्य प्रदान करें।

Rashifal:   ​कन्या राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिलेगी

​कन्या राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिलेगी
राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप आज बिजनस में अपनी चतुराई और बातों के प्रभाव से लाभ पा सकते हैं। आपको आज मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी। किसी काम में आज आपको जीवनसाथी के सहयोग की जरूरत होगी और इनकी मदद से आपका काम पूरा होगा। आज आपको अपने बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय आज आपका आनंददायक बीतेगा। किसी रचनात्मक कार्य को करने में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज साझेदारों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में किए निवेश का आपको लाभ प्राप्त होगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की उपासना करें और बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

Rashifal:   ​तुला राशि के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा

​तुला राशि के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आप अपने कारोबार में आ रही समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा जिसकी वजह से आप परिवार के लिए पूरा समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको कोई पारिवारिक काम टालना पड़ सकता है। आज आपकी मां आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि आपके कुछ पुराने कर्ज हैं, तो आज आप उन्हें चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिससे आपको थोड़ा आराम महसूस होगा। आज आप कुछ मौसमी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो नारायण का जप करें।

Rashifal:   ​वृश्चिक राशि वाले खर्च पर काबू रखें

​वृश्चिक राशि वाले खर्च पर काबू रखें
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे, जिससे आपकी सुख-सुविधा भी बढ़ेगी। वैसे आपके लिए सलाह है कि, गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण बनाकर चलें। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। परीक्षा प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। खान पान पर संयम रखें उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

Rashifal:   ​धनु राशि वालों को उपहार मिल सकता है

​धनु राशि वालों को उपहार मिल सकता है
आज आपको व्यवसाय में आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे, जिनके आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप आज भविष्य के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। आज आपको भाई-बहनों से कोई उपहार मिल सकता है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज निराशाजनक खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे वे चिंतित रहेंगे। संतान की प्रगति देखकर आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। शाम को आप अपने साथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी के साथ डेट पर जाने की योजना बनेगी।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

Rashifal:   ​मकर राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही समस्या सुलझ सकती है

​मकर राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही समस्या सुलझ सकती है
आज का दिन मकर राशि के लिए आनंददायक रहेगा। आज आप अपने घर में सुख शांति के पल बिताएंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्या आज खत्म हो जाएगी, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। परिवार में आज आप बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आज शाम को आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज परिवार के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको चिंता हो सकती है, और आपका इस मामले में धन भी खर्च होगा। अगर आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था, तो आज मामला सुलझ सकता है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Rashifal:   ​कुंभ राशि के जातक विरोधियों से सतर्क रहें

​कुंभ राशि के जातक विरोधियों से सतर्क रहें
आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है जो नया कारोबार शुरू करने जा रहे हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपके कुछ नए शत्रु भी पैदा हो सकते हैं, जो आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। वैसे आज आपको मित्रों और सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके परिवार के लोग भी खुश रहेंगे। आपको आज दीर्घकालीन निवेश में फायदा मिलेगा। धर्म कर्म के कार्य में आपकी रुचि रहेगी।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ रोटी खिलाएं।

Rashifal:   ​मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

​मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा
आज आपके व्यवसाय में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज एकाग्रचित्त होकर परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा, तभी सफलता मिल सकेगी। आज आप दान धर्म के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। किसी की मदद के लिए धन खर्च करेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है, जिससे आपके परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

Tags

Around the web