Sports: कुश्ती को लेकर जंतर-मंतर पर फिर विरोध शुरू, निशाने पर बजरंग पूनिया, साक्षी और विनेश फोगाट
Jan 3, 2024, 15:50 IST
Sports: भारतीय कुश्ती में पिछले एक साल से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सीनियर पहलवानों के प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। इसके बाद जब चुनाव हुए तो खिलाड़ियों ने नये अध्यक्ष संजय सिंह का विरोध किया. साक्षी मलिक ने किया संन्यास का ऐलान, बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट ने लौटाए अवॉर्ड. इसके बाद खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को ही निलंबित कर दिया। अब बुधवार (3 जनवरी) को पहलवान एक बार फिर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस बार यह विरोध कुश्ती संघ या उसके पदाधिकारियों के खिलाफ नहीं बल्कि बजरंग, साक्षी और विनेश फोगाट के खिलाफ है। Also Read: Lifestyle: 939 रुपए की यह चादर बिस्तर पर बिछाते ही गर्म हो जाती है, सर्दियों में यह लोगों की है पहली पसंद Sports: भारतीय कुश्ती में चल रहे संकट ने बुधवार को एक नया मोड़ ले लिया जब सैकड़ों जूनियर पहलवान अपने करियर का एक महत्वपूर्ण वर्ष गंवाने के विरोध में जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। उन्होंने इस स्थिति के लिए शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश को जिम्मेदार ठहराया। बसों में भरकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से जूनियर पहलवान पहुंचे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।



