Tata Curvv Testing: दमदार SUV का इंतजार अब हुआ खत्म, नजर आई गजब की टचस्क्रीन

 
Tata Curvv Testing:  टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारतीय बाजार में नई टाटा कर्व (Tata Curvv) लॉन्च करने वाली है। इस मॉडल को ICE और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में पेश किया जाएगा। इसे सीएनजी विकल्प में भी पेश किया जाएगा। टाटा मोटर्स की नेक्सन और पंच जैसे मॉडलों का सब-4-मीटर यूवी सेगमेंट में दमदार उपस्थिति है। मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में हैरियर और सफारी लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरे हैं। कंपनी को उम्मीद है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दमदार प्रदर्शन करेगी। यह हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसे रायवल को टक्कर देगी। टाटा कर्व को हाल ही में एक बार फिर से टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। Also Read: Genitals Cut: रात में बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट काट भागे भाई भतीजा, 20 दिन पहले हुई थी पंचायत
Tata Curvv Testing:  टाटा कर्व का खास प्रोफाइल
टाटा कर्व का मुकाबला देश में उपलब्ध कुछ सबसे बेहतरीन एसयूवी से होगा, जिसको ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स ने कर्व के लिए एक खास कूप-जैसी प्रोफाइल चुनी है। यह एसयूवी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक खास अट्रैक्शन होगी। कूप प्रोफाइल शुरुआत से ही कर्व को काफी अलग बनाती है। जो लोग चाहते हैं कि उनकी एसयूवी सड़कों पर अलग दिखे, वे कर्व को पसंदीदा विकल्पों में से एक मान सकते हैं।
tata curvv electric suv to come with better driving range rjv | Tata  Electric SUV: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और हाई ड्राइविंग रेंज के साथ आ रही टाटा  की नयी Curvv EV
Tata Curvv Testing:  टाटा कर्व का फ्रंट फेसिया
कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में कर्व के प्रोडक्शन मॉडल के लिए डिजाइन को अपडेट किया गया है। कर्व का फ्रंट फेसिया हैरियर और नेक्सन से उधार ली गई स्टाइल का मिश्रण है। इससे विकास और उत्पादन लागत को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, जो लोग कर्व के लिए एक बिल्कुल नए फेस की उम्मीद कर रहे थे, वे थोड़े निराश हो सकते हैं।
Tata Curvv Testing:  टाटा कर्व इक्विपमेंट्स लिस्ट
टाटा कर्व के फीचर्स की बात करें तो यह ADAS जैसी प्रीमियम फीचर से लैस होगी। जब कर्व के लिए इक्विपमेंट्स लिस्ट की बात आती है, तो टाटा इसमें उम्मीद से बढ़कर फीचर भरना चाहती है। यह एक बिग साइज टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगी। इसमें एक फुल साइज डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस कमांड, पैनोरमिक सनरूफ, हेड अप डिस्प्ले (HUD) और बड़ा लोगो के साथ टाटा का नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल होगा। कर्व के साथ कनेक्टिविटी फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिलती है। Also Read: Watermelon Farming: तरबूज की खेती करना बिल्कुल आसान, इन बातों को करें फॉलो और पाएं ढेर सारा मुनाफा
Tata motors unveils electric concept car Curvv here is the all details |  टाटा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार 'Curvv', देखिए कैसी है और क्या  मिल सकते हैं फीचर्स
Tata Curvv Testing:  इंजन पावरट्रेन
इंजन पावरट्रेन ऑप्शन की बात करें तो इसमें नेक्सन वाला इंजन पावर देखने को मिलेगा। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को हाई ट्यून में पेश किया जा सकता है, जो 125ps की पावर और 225nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नेक्सन के साथ यह इंजन 120ps की पावर और 170nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें दूसरा इंजन विकल्प 1.5-लीटर डीजल देखने को मिलेगा, जो 115ps की पावर और 260nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कर्व इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में भी उपलब्ध होगी।

Around the web