Gold Price Today: बजट से पहले सोने के दाम में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

आज यानी 23 जुलाई को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में 10 ग्राम सोने की कीमत में 150 रुपये की गिरावट आई है।राजधानी की बात करें तो यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 73,9990 रुपये हो गई है। 
 
Gold Price Today: बजट से पहले सोने के दाम में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

आज यानी 23 जुलाई को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में 10 ग्राम सोने की कीमत में 150 रुपये की गिरावट आई है।राजधानी की बात करें तो यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 73,9990 रुपये हो गई है।  वहीं अगर मुंबई और कोलकाता की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की आज की कीमत 73,840 रुपये है।

आइए जानते हैं आज देश के बड़े शहरों में सोने की खुदरा कीमत क्या है।

ये हैं आपके शहर में आज के सोने के भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट

दिल्ली 67,840 73,990 प्रति 10 ग्राम

मुंबई 67,690 73,840 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद 67,770 74,890 प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 67,840 73,990 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 67, 840 74,110 प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु 67,690 74,840 प्रति 10 ग्राम

जयपुर 67,840 74,110 प्रति 10 ग्राम

पटना 67,740 73,890 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर 67,680 73,840 प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद 67,890 73, 840 प्रति 10 ग्राम

बजट से पहले सोने की कीमतों में गिरावट

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

आपको बता दें कि आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। यह बजट आज यानी मंगलवार को संसद में पेश किया जाएगा।

खासकर मध्यम वर्ग, किसान, नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि मोदी सरकार के 3.0 का यह बजट लोगों को पसंद आएगा या नहीं।

Tags

Around the web