Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की चमक फिर हुई फिकी, जानें 10 ग्राम का रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बाद आज भारत में सोना सस्ता हुआ है। आज सोने का भाव 0.2% गिरकर 2,327.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
वहीं, अमेरिकी सोना भी 0.2% गिरकर 2,339.90 डॉलर पर आ गया है। जानिए सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों की नजर इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर है जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के फैसले को प्रभावित कर सकते हैं।
हाजिर चांदी की कीमतों में भी 0.5% की गिरावट आई और यह 29.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। MCX पर आज सोने का भाव आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 5 अगस्त 2024 को डिलीवरी के लिए भारत में सोने का भाव आज दोपहर 01.40 बजे 0.25% यानी 182 रुपये की गिरावट के साथ 71609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल सोना 71791 रुपये पर बंद हुआ था।
MCX पर चांदी का भाव
आज MCX पर चांदी के भाव में गिरावट आई है। 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी के लिए चांदी 1.11% यानी 101 रुपये की गिरावट के साथ 88898 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। कल चांदी 88999 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
दिल्ली में आज सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।